आज रियो में गोल्ड के लिए दौड़ेंगे उत्तराखंड के दो लाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियो ओलंपिक में भारत की ओर से आज शुक्रवार को वॉक रेस में प्रतिभाग कर रहे मनीष और गुरमीत की जीत के लिए उनके गांवों में पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया है।
गोपेश्वर स्थित घर में जहां मनीष की मां उर्मिला देवी के साथ ही स्थानीय महिलाएं गोपीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना में जुटी हैं तो वहीं ऊधमसिंह नगर के बन्ना खेड़ा गांव में गुरमीत के परिजन हवन-पूजन में जुटे हैं।
दोनों खिलाड़ी आज को रियो ओलंपिक की 20 किलोमीटर पैदल चाल में नजर आएंगे। दोनों से ही भारत को पदक की काफी उम्मीदें हैं।
कामयाबी को लेकर दुआओं का दौर जारी
मनीष की मां उर्मिला देवी का कहना है कि मनीष ने गरीबी के बावजूद कभी खेल की अपनी चाहत को कम नहीं होने दिया, जिसके बूते वह आज ओलंपिक में देश की ओर से प्रतिभाग कर रहा है।
मनीष की बहन मीना ने बताया कि गरीबी के चलते वह सगर गांव से गोपेश्वर तक पांच किमी पैदल ही आवाजाही करता था, जिसे उसने अपनी ताकत बनाया और आज वाक रेस में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहा है। मनीष के साथी विक्त्रस्म सिंह और माइकल को पूरी उम्मीद है कि मनीष देश के लिए जरूर जीत दर्ज करेगा।
वहीं गुरुमीत के भाई परविंदर सिंह ने बताया कि घर में भाई की कामयाबी को लेकर दुआओं का दौर जारी। गांव के लोगों ने गांव में मंदिर में विशेष पूजन का आयोजन कराया है।