फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Manaskhand tableau which comes first in Republic Day parade will show in all over state

Uttarakhand: प्रदेशभर में दिखाई जाएगी मानसखंड झांकी, इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में पाया था पहला स्थान

Wed, 05 Apr 2023 03:58 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Apr 2023 03:58 PM IST
सार

गणतंत्र दिवस परेड में विभिन्न राज्यों व भारत सरकार के मंत्रालयों की 27 झांकियों का प्रदर्शन किया गया था। मानसखण्ड झांकी में जागेश्वर मंदिर, कॉर्बेट नेशनल पार्क, ऐपण आर्ट, योग तथा वनों का समावेश किया गया था।

विज्ञापन
Uttarakhand Manaskhand tableau which comes first in Republic Day parade will show in all over state
मानसखंड झांकी को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गणतंत्र दिवस परेड में पहले स्थान पर रही उत्तराखंड के मानसखंड की झांकी को हरी झंडी दिखाई। इस झांकी का पांच अप्रैल से 18 मई तक प्रदेश के ब्लॉक मुख्यालयों व मुख्य शहरों में प्रदर्शन किया जाएगा। राज्य स्थापना के 22 वर्ष के इतिहास में पहली बार उत्तराखंड की झांकी को देश के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की ऐतिहासिक परेड में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। यह प्रदेशवासियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। 

विज्ञापन


Republic Day 2023: कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड के मानसखंड की झांकी ने बनाया इतिहास, देश में मिला पहला स्थान
विज्ञापन


सीएम धामी ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में विभिन्न राज्यों व भारत सरकार के मंत्रालयों की 27 झांकियों का प्रदर्शन किया गया था। मानसखंड झांकी में जागेश्वर मंदिर, कॉर्बेट नेशनल पार्क, ऐपण आर्ट, योग तथा वनों का समावेश किया गया था। इस उपलब्धि से उत्तराखण्ड की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहर, कला एवं संस्कृति का प्रचार-प्रसार पूरे विश्व में हुआ। मानसखंड झांकी के संबंध में दो मिनट की वीडियो भी तैयार की गई है। इस शॉर्ट फिल्म का एलईडी के माध्यम से जन सामान्य के लिए प्रसारण किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

झांकी में ये था खास
उत्तराखंड का प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क, बारहसिंगा, उत्तराखंड का राज्य पशु कस्तूरी मृग, गोरल, देश का राष्ट्रीय पक्षी मोर जो उधमसिंह नगर में पाया जाता है, उत्तराखंड के प्रसिद्ध पक्षी घुघुती, तीतर, चकोर, मोनाल आदि व उत्तराखंड की प्रसिद्ध ऐपण कला को प्रदर्शित किया गया था। झांकी के आगे और पीछे उत्तराखंड का नाम भी ऐपण कला से लिखा गया था। जागेश्वर धाम का मंदिर घनघोर देवदार के वृक्षों के बीच में है। इसलिए झांकी में मंदिर के आगे और पीछे घनघोर देवदार के वृक्षो का सीन तैयार किया गया था।

सीएम धामी ने दिया था मानसखंड झांकी का सुझाव
बता दें कि भारत सरकार को भेजे गए झांकी का विषय मानसखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुझाया था। उन्होंने मंदिर माला मिशन के अंतर्गत मानसखंड के रूप में इस विषय का सुझाव दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed