फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pulwama encounter Uttarakhand Major vibhuti martyr

10 घंटे तक छिपाए रखी मेजर विभूति की शहादत की खबर, पीछे है भावुक कारण

Tue, 19 Feb 2019 08:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 19 Feb 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
pulwama encounter Uttarakhand Major vibhuti martyr
martyr major vibhuti khanduri

शहीद मेजर विभूति की शहादत की खबर 10 घंटे तक छिपाई रखी गई। इसके पीछे कारण बेहद भावुक करने वाला है। 

विज्ञापन


दरअसल, शहीद मेजर विभूति की शहादत की खबर मां से दस घंटे तक छिपाए रखी गई। हालांकि देर शाम जब मेजर की पत्नी निकिता और मामा आरएम पोखरियाल देहरादून पहुंचे तो इसके बाद उन्होंने शहादत की खबर बताई। खबर सुनने के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

शहीद मेजर विभूति की शहादत की खबर सोमवार को सुबह करीब पौने दस बजे आई। उनकी मां सरोज ढौंडियाल बीमार हैं। वह दिल की मरीज हैं। उनका इलाज चल रहा है। इस वजह से पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने मां को यह खबर नहीं सुनाई। दिनभर बीत गया। मां को केवल इतना पता था कि उनके बेटे के पैर में गोली लगी है। वह अस्पताल में भर्ती है। 

विज्ञापन

मां बेटे के ठीक होने की दिनभर करती रही दुआएं

मां उसके ठीक होने की दिनभर दुआएं करती रही। उन्हें नहीं पता था कि वह बेटा अब कभी नहीं आएगा। शाम को करीब आठ बजे मेजर विभूति की पत्नी और मामा घर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने शहादत की खबर बताई तो पूरे घर में कोहराम मच गया।

बहन के नहीं निकल रहे आंसू
मेजर विभूति की एक बहन शाम को पार्थिव शरीर के पास आकर खड़ी हो गई। उसी आंखों में एक सवाल था। वह ताबूत में अपने भाई का शरीर मानने को तैयार नहीं थी। आसपास खड़े रिश्तेदारों ने समझाया। बहन ने ताबूत को हाथ से छुआ लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वह गहरे सदमे में है। रो नहीं पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed