फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Madrasas will have to seek fresh recognition for imparting religious education

Uttarakhand: मदरसों को धार्मिक शिक्षा के लिए नए सिरे से लेनी होगी मान्यता, प्राधिकरण तैयार कर रहा कोर्स

Mon, 30 Mar 2026 09:38 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 30 Mar 2026 09:38 PM IST
सार

Uttarakhand News: मदरसों को शैक्षिक सत्र 2026-27 से धार्मिक शिक्षा प्रदान करने के लिए फिर से मान्यता लेनी होगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Madrasas will have to seek fresh recognition for imparting religious education
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश के मदरसों को धार्मिक शिक्षा के लिए शैक्षिक सत्र 2026-27 से नए सिरे से मान्यता लेनी होगी। राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की ओर से उन्हें मान्यता दी जाएगी। मान्यता इस शर्त पर दी जाएगी कि मदरसों को धार्मिक शिक्षा के लिए प्राधिकरण की ओर से तैयार कोर्स पढ़ाना होगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025 में स्पष्ट किया गया है कि राज्य में उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त कोई भी मदरसा शैक्षिक सत्र 2025-26 के अंत तक ही शिक्षा प्रदान करना जारी रख सकेगा। ऐसे मदरसों को शैक्षिक सत्र 2026-27 से धार्मिक शिक्षा प्रदान करने के लिए फिर से मान्यता लेनी होगी।
विज्ञापन


एक्ट में यह भी कहा गया है कि किसी शैक्षणिक संस्थान को अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान के रूप में मान्यता के लिए आवेदन पर प्राधिकरण को यह अधिकार होगा कि वह शैक्षणिक संस्थान को अधिकारिक रूप से अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान की मान्यता प्रदान करे या धारा 14 में वर्णित अनिवार्य शर्तों के आधार पर इसे अस्वीकार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: 54 मदरसों में से 30 में हाईस्कूल इंटर स्तर पर एक भी छात्र नहीं, एक जुलाई से खत्म हो रहा बोर्ड

प्राधिकरण की ओर से मदरसों में धार्मिक शिक्षा में क्या पढ़ाया जाएगा इसका कोर्स तैयार किया जा रहा है। इस कोर्स को पढ़ाने सहित तय शर्तों आधार पर ही मदरसों को नए सिरे से मान्यता दी जाएगी।
- डॉ. सुजीत सिंह गांधी, अध्यक्ष राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed