{"_id":"5e9407238ebc3e76ca4a38e7","slug":"uttarakhand-madmaheshwar-dham-door-and-tungnath-temple-door-opening-date-for-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : 11 को द्वितीय केदार मद्महेश्वर और 20 मई को खुलेंगे तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : 11 को द्वितीय केदार मद्महेश्वर और 20 मई को खुलेंगे तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट
Mon, 13 Apr 2020 12:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 13 Apr 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
मद्महेश्वर
- फोटो : File Photo
द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट 11 मई और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट 20 मई को आम लोगों के दर्शनार्थ खुलेंगे।
विज्ञापन
भगवान मद्महेश्वर के कपाट इस वर्ष 11 मई ( 29गते बैशाख ) दोपहर 12 बजे खुलेंगे। आज बैसाखी के पर्व पर पंचांग गणना से कपाट खुलने और डोली प्रस्थान की तिथि तय कर घोषित की गई।
विज्ञापन
सात मई को बाबा की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से अपने धाम के लिए प्रस्थान करेगी। आज वहीं शीतकालीन गद्दीस्थल मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ में तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि निर्धारित की गई।
विज्ञापन