फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand made a room in 70 lakh, up made that room in 25 lakh

उत्तराखंड ने जो कमरा 70 लाख में बनाया, यूपी की ओर से बने उसी कमरे की लागत 25 लाख

Thu, 05 Jul 2018 09:43 AM IST
रतनमणी डोभाल, अमर उजाला, हरिद्वार
रतनमणी डोभाल, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 05 Jul 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand made a room in 70 lakh, up made that room in 25 lakh
- फोटो : amarujala concept pic

उत्तराखंड सरकार ने अर्द्धकुंभ मेला योजना में 24 कमरों के राज्य अतिथिगृह का निर्माण 17 करोड़ रुपये में कराया है।

विज्ञापन


इसके विपरीत अब हरिद्वार में ही उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से 100 कमरों का राज्य अतिथिगृह (होटल) का निर्माण  लागत लगभग 25 करोड़ रुपये ही आंकी गई है। इसका मतलब साफ है कि यूपी का एक कमरा 25 लाख रुपये में तैयार होगा। जबकि उत्तराखंड ने एक कमरा 70 लाख रुपये बनाया है।

उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्य सचिव राकेश शर्मा का राज्य अतिथिगृह का निर्माण ड्रीम प्रोजेक्ट था। 2015 में डीपीआर तैयार कर उन्होंने अर्द्धकुंभ मेला कार्ययोजना में सम्मिलित कराया था।

विज्ञापन

आखिर दोनों राज्यों के अतिथिगृह के एक कमरा बनाने के बजट में इतना अंतर क्यों और कैसे?

uttarakhand made a room in 70 lakh, up made that room in 25 lakh
गुजरे तीन साल में निर्माण सामग्री की दरों में बेहताशा बढ़ोतरी होने के बाद भी यूपी निर्माण निगम 25 लाख रुपये में कमरा बनाकर दे रहा है, जबकि उत्तराखंड ने एक कमरे के निर्माण पर 70 लाख खर्च किए।

यूपी की डीपीआर के सामने आने के बाद उत्तराखंड के निर्माण ने लोगों की आंखें खोल दी हैं। इस संबंध में पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि मामले का परीक्षण कराया जाएगा। पता लगाया जाएगा कि आखिर दोनों राज्यों के अतिथिगृह के एक कमरा बनाने के बजट में इतना अंतर क्यों और कैसे है।

दो साल में तैयार हो जाएगा होटल
उत्तर प्रदेश शासन ने हरिद्वार में अलकनंदा होटल के साथ ही पर्यटन विकास विभाग के 100 कमरों के होटल की यूपी निर्माण निगम की ओर से तैयार डीपीआर को हरी झंडी दे दी हैं। इसके निर्माण में 25 से 30 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। दो साल के अंदर होटल तैयार हो जाएगा। हालांकि अब तक उत्तराखंड सरकार से एनओसी नहीं मिली है। एनजीटी, सिंचाई विभाग तथा एचआरडीए की एनओसी मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। 
- सुभाष अग्रवाल नोडल अधिकारी एवं महाप्रबंधक अलकनंदा होटल 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed