फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand longest major bridge over Ganges in Haridwar ready pilgrims will benefit from it during Kumbh Mela

Haridwar: गंगा के ऊपर प्रदेश का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों को लाभ

Sat, 11 Apr 2026 01:52 PM IST
Renu Saklani शिवा अग्रवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
शिवा अग्रवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Sat, 11 Apr 2026 01:52 PM IST
सार

हरिद्वार में गंगा के ऊपर 2.50 किलोमीटर का ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। यह ब्रिज  बहादराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग से नजीबाबाद को जोड़ेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand longest major bridge over Ganges in Haridwar ready pilgrims will benefit from it during Kumbh Mela
हरिद्वार में बनकर तैयार हुआ प्रदेश का सबसे लंबा मेजर ब्रिज - फोटो : एनएचएआई

विस्तार

धर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से गंगा के ऊपर इस पुल को बनाया गया है। कुंभ में इसका लाभ यात्रियों के साथ इसका सिडकुल के लाखों फैक्ट्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

हरिद्वार में निर्माणाधीन हरिद्वार बाईपास परियोजना के तहत इस मेजर पुल का निर्माण किया जा रहा है। गंगा के ऊपर फोर लाइन आधुनिक पुल के लंबाई 2.50 किलोमीटर से ज्यादा है। बाईपास परियोजना के 15 किलोमीटर का बाईपास बनाया जा रहा है। इसकी कुल लागत 861 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही वाइल्ड लाइफ को देखते हुए एलिफेंट कॉरिडोर का निर्माण भी किया जा रहा है। यह पुल हरिद्वार-दिल्ली राजमार्ग को नजीबाबाद-हरिद्वार राजमार्ग से जोड़ेगा।

विज्ञापन

अब महज 15 से 20 मिनट लगेंगे
हरिद्वार में कांवड़, महाकुंभ, अर्धकुंभ सहित बड़े स्नान पर्व पर यात्रियों को जाम में फंसे रहना पड़ता था, लेकिन हरिद्वार बाईपास परियोजना के तहत बन रहे बाईपास मार्ग पर दिल्ली, मुज्जफरनगर, मेरठ, हरियाणा, नोएडा वाले यात्री सीधा नजीबाबाद, हलद्वानी, नैनिताल काशीपुर जा सकेंगे । चारधाम यात्रा में जाम के कारण नजीबाबाद जाने में कई घंटे लगते थे लेकिन अब महज 15 से 20 मिनट में इस मार्ग तक पहुंचा जा सकेगा इसके साथ ही बड़े मेलों में हरिद्वार में सिडकुल की फैक्ट्रियों के वाहन को इस मार्ग से भेजा जायेगा । इस लाभ यात्रियों के साथ हरिद्वार के सभी लोगों को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Kedarnath Helicopter Service: ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए हो जाएं तैयार, वरना करना पड़ेगा इंतजार, आज से शुरुआत

हरिद्वार में गंगा के ऊपर उत्तराखंड का सबसे बड़ा मेजर ब्रिज का कार्य चल रहा है। बहादराबाद से नजीबाबाद पर बाईपास मार्ग पर इस पुल को बनाया गया है। हरिद्वार में श्रद्धा और विकास दोनों का संगम इस पुल में देख जा सकता है। इसका लाभ कुंभ में सभी मिल पायेगा । -संजय खरे, रेजिडेंट इंजीनियर, हरिद्वार बाईपास परियोजना, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed