फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Voting Dates Announcement Tomorrow

Uttarakhand Elections 2024: कल होगा चुनावी तारीखों का एलान, जानें 2019 में कब और कितनी हुई थी वोटिंग

Fri, 15 Mar 2024 06:39 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 Mar 2024 06:39 PM IST
सार

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: 2019 में हुए चुनाव की घोषणा 10 मार्च को हुई थी। तब उत्तराखंड में पहले चरण में ही 11 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। तब कुल 57.09 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

विज्ञापन
Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Voting Dates Announcement Tomorrow
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कल यानी शनिवार को कर दिया जाएगा। चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका एलान करेगा। इसके बाद से ही उत्तराखंड में भी चुनावी हलचल तेज हो गई है। 

विज्ञापन


Uttarakhand: कांग्रेस को फिर झटका, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने दिया पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा
विज्ञापन


बता दें कि 2019 में हुए चुनाव की घोषणा 10 मार्च को हुई थी। तब उत्तराखंड में पहले चरण में ही 11 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। तब कुल 57.09 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। यह आंकड़ा वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव की तुलना में कम था। नैनीताल संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 66.39 प्रतिशत और पौड़ी में सबसे कम 48.78 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि 2014 में 62.15 प्रतिशत मतदान हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पांचों सीटों पर घोषित कर चुकी प्रत्याशी

बता दें कि, उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीट हैं। चुनाव के लिए भाजपा पांचों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। टिहरी गढ़वाल सीट से माला राज्यलक्ष्मी शाह, नैनीताल सीट से अजय भट्ट और अल्मोड़ा सीट से अजय टम्टा को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, पौड़ी गढ़वाल सीट पर सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी और हरिद्वार से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पर दांव लगाया है।

कांग्रेस तीन सीटों पर घोषित कर चुकी उम्मीदवार

कांग्रेस ने उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। टिहरी गढ़वाल सीट से जोत सिंह गुनसोला, पौड़ी सीट से गणेश गोदियाल और अल्मोड़ा से  प्रदीप टम्टा पर दांव खेला गया है। दो सीटों पर अभी भी सस्पेंस बना है।

उत्तराखंड में मतदाता

  • 83,37066 कुल मतदाता
  • 4361360 पुरुष मतदाता
  • 3975134 महिला मतदाता
  • 286 ट्रांसजेंडर मतदाता

गढ़वाल लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा सर्विस मतदाता

  • टिहरी- 12,876
  • गढ़वाल- 34,963
  • अल्मोड़ा- 29,157
  • नैनीताल- 10,616
  • हरिद्वार- 5,745
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed