फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Polling personnel started reaching strong room polling parties came out

UK Lok Sabha Election: चुनाव के बाद पोलिंग पार्टियां निकली, स्ट्रांग रूम में पहुंचने लगे मतदान कर्मी

Sat, 20 Apr 2024 03:54 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 20 Apr 2024 03:54 PM IST
सार

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गए। पूरे राज्य में किसी भी क्षेत्र से चुनाव के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना पुलिस को नहीं मिली। इस बार चुनाव की सुरक्षा में करीब 40 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया था।

विज्ञापन
Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Polling personnel started reaching strong room polling parties came out
मतदान कर्मी स्ट्रांग रूम में पहुंचने लगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव संपन्न कराने के बाद पोलिंग पार्टियों ने ईवीएम, वीवीपैट मशीन और अन्य मतदान सामग्री जिला मुख्यालय के आईटीआई में बने स्ट्रांग रूम में जमा करा दी हैं। चार जून मतगणना तक स्ट्रांग रूम की सुरक्षा सेना, पुलिस बल के जिम्मे रहेगी। निर्विघ्न और सकुशल चुनाव संपन्न होने पर डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने एआरओ, जोनल, सेक्टर, मतदान कार्मिकों, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के जवानों को बधाई दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीती सायं को मौसम खराब होने से पोलिंग पार्टियों के पहुंचने में दिक्कत हुई। बावजूद इसके वाहन संचालन करने वालो चालक और परिचालकों ने कुशलता से सभी वाहनों को गंतव्य तक पहुंचता है। बताया कि पोलिंग पार्टियों के पहुंचने का सिलसिला शाम 6 बजे से शुरू हुआ जो शनिवार तड़के 3 बजे तक चलता रहा।
विज्ञापन


दूरस्थ नैनबाग, नरेंद्रनगर क्षेत्र के पोलिंग पार्टियां सबसे देर में यहां पहुंची। डीएम ने बताया कि सभी ईवीएम, वीवीपैट मशीन स्ट्रॉंग रूम में प्रेक्षक और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के देखरेख जमा कर दी गई हैं। 4 जून मतगणना तक स्ट्रांग रूम की सुरक्षा अब सेना, पुलिस बल के ट्रिपल लेयर में रहेगी। इस मौके पर एसएसपी नवनीत सिंह, सीडीओ डॉ.अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम केके मिश्रा, एएसपी जेआर जोशी, एआरओ देवेंद्र नेगी, संदीप कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uk Lok Sabha Election 2024:  बार-बार चला पुनरीक्षण अभियान.. फिर भी सालों बाद मतदाता सूची में जिंदा मृतक इंसान



अर्द्धसैनिक बलों की वापसी

लोकसभा चुनाव में इस बार चुनाव की सुरक्षा में करीब 40 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया था। पुलिस के नोडल अधिकारी एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने बताया कि पूरे दिन भ्रमणशील रहने वाला बल निगरानी में जुटा रहा। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम में भी पुलिसकर्मियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि शनिवार से अर्द्धसैनिक बल और बाहरी राज्यों से आई पुलिस फोर्स की वापसी शुरू हो जाएगी। इसके लिए शुक्रवार शाम से ही प्लान तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा अगले चरण के लिए उत्तराखंड से भी पांच कंपनी पीएसी को बिहार भेजा जा रहा है। जल्द ही फोर्स यहां से रवाना हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed