फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Nine nominations so far on five seats preparation in state

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: पांच सीटों पर अब तक नौ नामांकन, प्रदेश में ऐसी है तैयारी

Fri, 22 Mar 2024 07:45 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 Mar 2024 07:45 PM IST
सार

पांच लोकसभा सीटों के लिए अभी तक नौ नामांकनपत्र दाखिल हो चुके हैं। टिहरी लोकसभा सीट के लिए दो, गढ़वाल के लिए एक, अल्मोड़ा और हरिद्वार लोकसभा सीट के लिए तीन-तीन नामांकन अभी तक दाखिल हो चुके हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Nine nominations so far on five seats preparation in state
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटों पर अब तक नौ नामांकन हो चुके हैं। उधर, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने मतदानकर्मियों के स्वास्थ्य, आपात चिकित्सा के लिए भी विशेष योजना तैयार की है। चुनाव में इस बार 12 हजार से ज्यादा वाहनों की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने बताया, पांच लोकसभा सीटों के लिए अभी तक नौ नामांकनपत्र दाखिल हो चुके हैं। टिहरी लोकसभा सीट के लिए दो, गढ़वाल के लिए एक, अल्मोड़ा और हरिद्वार लोकसभा सीट के लिए तीन-तीन नामांकन अभी तक दाखिल हो चुके हैं। नैनीताल लोकसभा के लिए अभी तक कोई नामांकन नहीं हुआ।
विज्ञापन


बताया, सी-विजिल एप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की 6,357 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिन्हें समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया गया है। अब तक केरल के बाद उत्तराखंड में सी-विजिल एप के माध्यम से सबसे अधिक शिकायतों का निस्तारण किया गया है। राज्य के लगभग 60 हजार से अधिक मतदान कार्मिकों के लिए विशेष वेलफेयर ऑफिसर की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Election 2024: अल्मोड़ा सीट से अजय टम्टा ने भरा नामांकन, सीएम धामी ने शुभकामनाएं दी; विपक्षी दलों पर कसा तंज

प्रत्येक बूथ स्तर पर एक हेल्थ प्लान भी तैयार किया जा रहा है। जिसमें मतदानकार्मिकों को किसी भी चिकित्सकीय आपातकालीन स्थिति में तत्काल उपचार मिल सके। इसके लिए निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्रों, उप जिला चिकित्सालयों, जिला चिकित्सालयों और हायर सेंटरों को चिह्नित करते हुए बूथवार हेल्थ प्लान तैयार किया जा रहा है।

12 हजार से अधिक होंगे वाहन
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने बताया, राज्य के 11,729 मतदेय स्थलों के लिए 12 हजार से अधिक वाहनों की तैनाती की आवश्यकता रहेगी। इसके लिए परिवहन विभाग से संबंधित सभी कार्मिकों के लिए डाक मतपत्र की व्यवस्था की जा रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से एक विशेष पहल की गई है। इसके तहत सभी एआरओ की ओर से संबंधित बीएलओ को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया है। बीएलओ की ओर से अपने बूथों के मतदाताओं को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया है। जनसामान्य के लिए विशेष जानकारी और मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से ये व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं।

सीईओ ने की जागरूकता की अपील
शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों को होली की शुभकामना देते हुए राज्य में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया माध्यमों से लोगों को जागरूक करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed