फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CM Dhami arrived to participate in the nomination of Ajay Tamta in almora

Election 2024: अल्मोड़ा सीट से अजय टम्टा ने भरा नामांकन, सीएम धामी ने शुभकामनाएं दी; विपक्षी दलों पर कसा तंज

Fri, 22 Mar 2024 07:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 22 Mar 2024 07:20 PM IST
सार

सीएम धामी ने अल्मोड़ा पहुंचकर जनसभा की। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। वहीं, अल्मोड़ा संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे अजय टम्टा ने नामांकन भर लिया है।

विज्ञापन
CM Dhami arrived to participate in the nomination of Ajay Tamta in almora
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय दौरे पर अल्मोड़ा पहुंचे हैं। सीएम धामी ने अल्मोड़ा पहुंचकर जनसभा की। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री के रूप में मोदी पहली बार पिथौरागढ़ के गुंजी, आदि कैलाश, अल्मोड़ा के जागेश्वर पहुंचे। उनके यहां पहुंचने से पर्यटक कारोबार को गति मिली है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्ष ने ना केवल वोट बैंक की राजनीति की है बल्कि वंशवाद, जातिवाद को बढ़ावा दिया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बना है। उनके अगले कार्यकाल में देश तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा, यह तय है। कहा यही कारण है कि देश में विपक्ष के नेता भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। हालात यह है कि विपक्ष के महागठबंधन को खोजने से भी प्रधानमंत्री के रूप में दूसरा चेहरा नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: कुमाऊं के इस मतदान केंद्र में सबसे कम मतदाता, जानें किस सीट पर हैं कितने वोटर

विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में अन्य दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ली है। हालात यह हैं कि बाहर से पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक होने पर प्रदेश अध्यक्ष को सदस्यता अभियान पर ब्रेक लगाना पड़ा है। उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर इस बार अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर प्रत्याशी अजय टम्टा को भारी मतों से विजयी बनाकर प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करना होगा। जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सौरभ बहुगुणा सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। 


इसके साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हाल ही में हमने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू कर महिलाओं को समान अधिकार दिलाने का काम किया है। जिस तरह गंगा उत्तराखंड से निकलती है और पूरे देश को जल और जीवन देने का काम करती है, उसी तरह यूसीसी देश के अन्य राज्यों को रास्ता दिखाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा सीट से अजय टम्टा के नामांकन दाखिल करने के बाद उनसे मुलाकात की और शुभकामनाएं दी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed