फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Central leaders of Congress did not come to nominate any candidate

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने उत्तराखंड के भरोसे छोड़ा चुनाव, नामांकन में नहीं पहुंचे केंद्रीय नेता

Thu, 28 Mar 2024 01:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Mar 2024 01:00 AM IST
सार

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन में भी राष्ट्रीय स्तर से पार्टी का कोई नेता नहीं पहुंचा। अभी तक पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची तैयार नहीं हुई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Central leaders of Congress did not come to nominate any candidate
कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में लोकसभा चुनाव ने जोर पकड़ लिया है। चुनाव के शुरुआती दौर में कांग्रेस की रणनीति से ऐसा लग रहा है कि पार्टी हाईकमान ने चुनाव उत्तराखंड के भरोसे छोड़ दिया है। पांचों सीटों पर प्रत्याशी घोषित होने के बाद भी खुद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी उत्तराखंड नहीं आईं। पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन में भी राष्ट्रीय स्तर से पार्टी का कोई नेता नहीं पहुंचा। अभी तक पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची तैयार नहीं हुई है।

विज्ञापन


चुनावी रैलियों के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह की रैलियां भी तय कर दी है। भाजपा के शीर्ष नेता, मंत्री, विधायक और संगठन के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में डटे हैं। साथ ही पार्टी प्रत्याशी के नामांकन में केंद्रीय नेता भी मौजूद रहे। लेकिन चुनाव के शुरुआती दौर में कांग्रेस हाईकमान की उत्तराखंड में चुनाव को लेकर सक्रियता नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


Lok Sabha Election 2024: चुनाव में लगने वाले वाहनों का किराया हुआ दोगुना, पहली बार जेबखर्च भी मिलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़वाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल की नामांकन रैली में दिग्गज नेता मौजूद नहीं रहे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा अल्मोड़ा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य नैनीताल और पूर्व सीएम हरीश रावत हरिद्वार सीट से पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन रैली में मौजूद रहे।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद शैलजा कुमारी 10 व 11 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आईं। दो दिनों में पार्टी नेताओं के साथ अलग-अलग मुलाकात की। इसके बाद से प्रदेश प्रभारी दोबारा उत्तराखंड नहीं पहुंचीं।

पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन में प्रदेश के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। शीघ्र ही पार्टी स्टार प्रचारकों की सूची जारी करेगी। पांचों सीटों पर पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। -मथुरादत्त जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed