फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 BJP will hold 7000 street meetings in 70 assembly constituencies

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड के 70 विधानसभा क्षेत्रों में 7000 नुक्कड़ सभाएं करेगी भाजपा, प्लान तैयार

Thu, 21 Mar 2024 10:11 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Mar 2024 10:11 PM IST
सार

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड 270 मंडलों में 5040 कार्यकर्ताओं के प्रयास से अब तक 1027285 से संपर्क किया गया। उत्तराखंड इस अभियान में देशभर में चौथे स्थान पर आया है। प्रति

विज्ञापन
Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 BJP will hold 7000 street meetings in 70 assembly constituencies
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा एक अप्रैल से छह अप्रैल तक प्रदेश में बड़ी चुनावी सभाओं के साथ सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 7000 नुक्कड़ सभाएं करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि इन नुक्कड़ सभाओं में हर सांसद, विधायक व पार्टी पदाधिकारी अनिवार्य रूप से शिरकत करेगा। इस आयोजन के लिए मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद विधायक समेत 7000 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल माध्यम से ये कार्यक्रम सौंपा है। भट्ट प्रदेश मीडिया सेंटर में ब्रीफिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार गणेश गोदियाल पर निशाना साधा। कहा कि वह राजनीतिक सहानुभूति की कोशिश कर रहे हैं, जबकि उन्हें कांग्रेस के जमानों के नोटिस मुंबई से आ रहे हैं।

विज्ञापन


Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड कांग्रेस ने तय की तिथि, तीन सीटों पर इस दिन नामानंकन करेंगे प्रत्याशी
विज्ञापन


लाभार्थी संपर्क में देश में चौथे स्थान पर
भट्ट ने लाभार्थी संपर्क अभियान के बारे में बताया कि 270 मंडलों में 5040 कार्यकर्ताओं के प्रयास से अब तक 1027285 से संपर्क किया गया। उत्तराखंड इस अभियान में देशभर में चौथे स्थान पर आया है। प्रति कार्यकर्ता 10 लाभार्थी के लक्ष्य के सापेक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष जफर आलम अंसारी ने सबसे अधिक 87 लोगों से संपर्क किया। किसान मोर्चा की अंजू देवी ने 81 एवं युवा मोर्चा के डॉ. नीरज पंत ने 80 लोग लाभार्थियों से संपर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं भी हूं पन्ना प्रमुख कार्यक्रम शुरू होगा
उन्होंने कहा कि पार्टी इन चुनाव में एक नए अभियान मैं भी हूं पन्ना प्रमुख कार्ययोजना के साथ उतर रही है। इसे तहत बूथ संपर्क की स्थिति तक प्रत्येक पन्ने पर जो भी पदाधिकारी का नाम दर्ज होगा वह वहां की बैठकों में शामिल होगा। साथ ही पन्ना प्रमुख सेल्फी खींचकर सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी को अपलोड करेगा।

26 अप्रैल तक मिल जाएंगे संकल्प पत्र के लिए सुझाव
उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को प्रदेश स्तर पर सभी सुझाव प्राप्त हो जाएंगे। संकल्प रथ, संकलन कमेटी, विभिन्न कार्यक्रमों एवं ऑनलाइन से प्राप्त हुए सभी सुझावों को, संकल्प पत्र कमेटी द्वारा प्रदेश एवं राज्य के मुद्दों के हिसाब से अलग-अलग किया जाएगा। इन सुझावों को केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजा जाएगा जिसके आधार पर पार्टी का घोषणा पत्र तैयार होगा।

पूर्व सैनिकों, खिलाडि़यों, डॉक्टरों के सम्मेलन होंगे
पार्टी पूर्व सैनिकों का सम्मेलन देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी और रुड़की में करेगी। वकीलों एवं विधि विशेषज्ञों से संपर्क के कार्यक्रम होंगे। केंद्र व राज्य के सेवानिवृत कर्मचारी के सम्मेलन देहरादून, हल्द्वानी और हरिद्वार में होंगे। प्रतिभावान खिलाड़ियों एवं उससे जुड़े वर्गों के सुझाव के लिए देहरादून एवं हल्द्वानी में सुझाव लिए जाएंगे। चिकित्सकों के साथ देहरादून, ऋषिकेश, रुड़की, हल्द्वानी व काशीपुर संवाद होगा। धर्म संस्कृति सम्मेलनों के तहत कथा वाचक व्यास पंडा-पुजारी समुदाय एवं पूजा पद्धति से जुड़े लोगों से हरिद्वार, ऋषिकेश, जोशीमठ और देवप्रयाग में चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed