{"_id":"65fc3c0e92fccbd6680d61d5","slug":"lok-sabha-election-2024-uttarakhand-congress-fixed-date-of-nomination-of-candidates-on-three-seats-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड कांग्रेस ने तय की तिथि, तीन सीटों पर इस दिन नामानंकन करेंगे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड कांग्रेस ने तय की तिथि, तीन सीटों पर इस दिन नामानंकन करेंगे प्रत्याशी
Thu, 21 Mar 2024 07:39 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 21 Mar 2024 07:39 PM IST
सार
Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: अभी तक प्रत्याशियों के नामांकन में दिल्ली से पार्टी के किसी बड़े नेता के आने का कार्यक्रम नहीं है।
विज्ञापन
उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड की तीन सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन की तिथि तय कर ली गई है। गढ़वाल संसदीय सीट से प्रत्याशी गणेश गोदियाल और अल्मोड़ा सीट से प्रदीप टम्टा 27 मार्च को नामांकन करेंगे, जबकि टिहरी सीट से प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला 26 मार्च को नामांकन करेंगे।
विज्ञापन
हालांकि, अभी तक प्रत्याशियों के नामांकन में दिल्ली से पार्टी के किसी बड़े नेता के आने का कार्यक्रम नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी प्रत्याशियों के नामांकन में मौजूद रहेंगे। हरिद्वार और नैनीताल सीट पर कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। टिहरी, गढ़वाल और अल्मोड़ा सीट से पार्टी प्रत्याशियों ने नामांकन की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Uttarakhand: कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल को आयकर का नोटिस, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग से शिकायत
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया, प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। गढ़वाल और अल्मोड़ा सीट पर एक ही नामांकन होने से पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। सड़क मार्ग से पौड़ी से अल्मोड़ा पहुंचना संभव नहीं है।