फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lok sabha Election 2024 BJP flag fluttering again at house of former CM BC Khanduri

उत्तराखंड: बदली फिज़ा...पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के पैतृक आवास पर एक बार फिर लहराने लगा भाजपा का झंडा

Sun, 17 Mar 2024 02:48 PM IST
अलका त्यागी मनोहर बिष्ट, अमर उजाला, पौड़ी
मनोहर बिष्ट, अमर उजाला, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Mar 2024 02:48 PM IST
सार

पौड़ी के विकास मार्ग पर स्थित जनरल खंडूड़ी का पैतृक आवास 60 के दशक से ही क्षेत्रीय राजनीति का केंद्र रहा। पूर्व सीएम खंडूड़ी की मां दुर्गा देवी अपने जीवनकाल में हमेशा ही कांग्रेस से जुड़ी रहीं।

विज्ञापन
Uttarakhand Lok sabha Election 2024 BJP flag fluttering again at  house of former CM BC Khanduri
पूर्व सीएम के पैतृक आवास पर लहराया भाजपा का झंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि.) के पौड़ी स्थित पैतृक आवास पर एक बार फिर भाजपा का झंडा लहराने लगा है। 2019 के लोस चुनाव में जब जनरल के बेटे मनीष खंडूड़ी ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा तो उनके पैतृक घर पर 28 साल बाद झंडा बदल गया था। कांग्रेस की यह पताका तब तक लहराती रही जब तक की मनीष ने पार्टी से नाता नहीं तोड़ दिया। पिछले दिनों ही मनीष खंडूड़ी ने कांग्रेस का हाथ झटक कर भाजपा का दामन थाम लिया है।

विज्ञापन


Uttarakhand Chunav 2024: मतदाता ध्यान दें, वोटर आईडी नहीं तो इन 12 अन्य दस्तावेजों से दे सकते हैं वोट
विज्ञापन


पौड़ी के विकास मार्ग पर स्थित जनरल खंडूड़ी का पैतृक आवास 60 के दशक से ही क्षेत्रीय राजनीति का केंद्र रहा। पूर्व सीएम खंडूड़ी की मां दुर्गा देवी अपने जीवनकाल में हमेशा ही कांग्रेस से जुड़ी रहीं। कांग्रेस से उनका लगाव अपने भाई हिमालय पुत्र व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रहे स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के कांग्रेस में होने के चलते भी रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दौर वो भी आया, जब बहुगुणा ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। तब कुछ समय के लिए इस भवन से कांग्रेस का झंडा गायब रहा, लेकिन उनकी फिर से कांग्रेस में वापसी के साथ ही कांग्रेस का झंडा दोबारा इस घर की शान बन गया। जनरल खंडूड़ी की मां जब तक जीवित रहीं, उनके आवास पर कांग्रेसी झंडा ही लहराया।

एचएन बहुगुणा के निधन के बाद उनके भांजे मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी सेना से सेवानिवृत्ति होने के बाद वर्ष 1991 में भाजपा में शामिल होकर परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया। जिसके बाद उनके घर पर फरवरी 2019 तक निरंतर भाजपा का झंडा लहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed