फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Voting drunk man locked vvpat in jaspur

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2019: नशेड़ी ने वीवीपैट मशीन को किया लॉक, मतदान केंद्र में मचा हड़कंप

Thu, 11 Apr 2019 08:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जसपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जसपुर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Apr 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Voting drunk man locked vvpat in jaspur
वीवीपैट - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के दौरान जसपुर में एक शराबी ने हंगामा खड़ा कर दिया। शराबी ने पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज में बने पोलिंग बूथ पर वोट डालते समय वीवीपैट मशीन के पीछे लगा स्विच घुमाकर मशीन को लॉक कर दिया। इससे मतदान केंद्र में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


पीठासीन अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को घटना की सूचना दी। उनके साथ चल रहे टेक्नीशियन ने मशीन को अनलॉक किया तब जाकर मतदान शुरू हुआ। इस दौरान 15 मिनट तक मतदान नहीं हो सका।
विज्ञापन


एसडीएम सुंदर सिंह ने शराबी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न कराने पर संबंधित अधिकारी को लताड़ लगाई। एसडीएम ने बताया कि ग्राम अमियावाला, हरियावाला के मतदान केंद्रों, जसपुर के चार पोलिंग बूथों पर वीवीपैट मशीन खराब हुई थी, जिन्हें तुरंत बदल दिया गया। वहीं ग्राम ध्यान नगर मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन शुरू न होने पर आधा घंटा बाद मतदान शुरू हुआ। एसडीएम ने बताया कि मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल सीमा के कायल गांव में बने पोलिंग बूथ पर नहीं पड़े वोट

नेपाल सीमा से लगे लोहाघाट विकासखंड के कायल गांव में ग्रामीणों ने एक भी वोट नहीं डाला। इस मतदान केंद्र में कुल तीन वोट पड़ें, लेकिन ये सभी वोट मतदान कार्मिकों द्वारा ईडीसी के जरिए डाले गए। 

बूथ के पीठासीन अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि कायल बूथ में 84 महिलाओं सहित कुल 188 मतदाता थे, लेकिन इनमें से किसी ने वोट नहीं डाला। ड्यूटी पर तैनात तीन कार्मिकों ने अपने वोट डाले।

कायल गांव के लोग डुंगराबोरा से कायल तक की सड़क बनाने की मांग को लेकर बीते 15 साल से ग्रामीण आवाज उठा रहे थे। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को बूथ से कुछ दूरी पर सांकेतिक प्रदर्शन भी किया।  ग्राम प्रधान केशरी देवी का कहना है कि रोड के बगैर यहां का विकास चौपट हो गया है। यहां पांचवीं से आगे की पढ़ाई की कोई व्यवस्था है और नहीं स्वास्थ्य का कोई इंतजाम।

ग्रामीणों का कहना था कि हम हर बार वोट देते रहे, लेकिन उन्हें सड़क जैसी जरूरी सुविधा नहीं मिल सकी। प्रदर्शन करने वालों में जोगाराम, हेत राम, तोताराम पांडेय, धन सिंह, खीमानंद, माधो सिंह, बची देवी, हीरा, लक्ष्मी, ललिता, अनूपा आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed