उत्तराखंड लोस चुनाव परिणाम 2019: देश में सर्विस मतदाताओं की सबसे बड़ी सीटों में गढ़वाल और अल्मोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2019 के लोकसभा चुनाव में देश में सर्विस मतदाता वाली सबसे बड़ी सीटों में गढ़वाल दूसरी और अल्मोड़ा चौथी सीट साबित हुई है। जम्मू, गढ़वाल, झुनझुनु (राजस्थान) के बाद अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में सेना और अर्द्धसैनिक बलों में कार्यरत सर्वाधिक 28 हजार 718 सर्विस मतदाता हैं। इन कुल मतों में से बुधवार शाम तक 20 हजार 190 मत प्राप्त हो चुके हैं।
इस बार चुनाव में सेना और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के लिए ईटीपीबी (इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट) की नई व्यवस्था की गई थी। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के 1501 पोस्टल बैलेट अलग से आए हैं। बृहस्पतिवार को कुल 21 हजार 691 पोस्टल बैलेट की गिनती होनी है। अभी तक लोकसभा चुनावों में पोस्टल बैलेट उनकी यूनिटों को भेज दिए जाते थे लेकिन वहां से इक्का दुक्का ही वापस लौटते थे। 2009 के चुनाव में 1828 और 2014 में सिर्फ 1021 पोस्टल बैलेट आए थे।
20 हजार 190 ईटीपीबी मतों की गिनती में करीब पांच घंटे लगने का अनुमान
इस बार 20 हजार 190 ईटीपीबी मतों की गिनती में करीब पांच घंटे लगने का अनुमान है। ईटीपीबी मतों की गिनती से पहले हर लिफाफे के बाहर से लेकर भीतर अलग-अलग प्रपत्रों के चार कोडों की अलग-अलग स्कैनिंग होगी। इस तरह हर एक बैलेट के लिफाफे और प्रपत्र की स्कैनिंग में करीब डेढ़ से दो मिनट लगेगा। स्कैनिंग के लिए ही 100 टेबल लगाए गए हैं। इनमें कुल 230 कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके बाद इन मतों को गिनती के लिए अलग से 80 टेबलों वाले कक्ष में भेज दिया जाएगा। इसके लिए 293 कर्मियों की ड्यूटी लगी है। गिनने में भी करीब दो से तीन घंटे लगेंगे। ईवीएम मतों को गिनने की व्यवस्था अलग से चलती रहेगी।
देश में सबसे अधिक सर्विस मतदाता वाले संसदीय क्षेत्र
लोकसभा क्षेत्र मतदाता
जम्मू- 41565
गढ़वाल- 34433
झुनझुनु - 28945
अल्मोड़ा- 28718