फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Result nainital seat Bjp leader ajay bhatt profile

नतीजे 2019: नैनीताल सीट पर मोदी मैजिक ने अजय को बनाया विजय, पढ़िए इनके बारे में खास बातें...

Fri, 24 May 2019 09:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 May 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Result nainital seat Bjp leader ajay bhatt profile
अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर मोदी मैजिक और संगठन के जरिए भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट की जीत का रास्ता साफ हुआ है। चुनाव से पहले त्रिशक्ति सम्मेलन, पन्ना प्रमुख बनाने से लेकर माहौल के हिसाब से रणनीति में बदलाव करने से प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को विजय हासिल हुई है। यही नहीं इस सीट पर भाजपा ने लगातार दो बार जीत दर्ज करने में सफलता मिली है। अभी तक यह उपलब्धि कई बार कांग्रेस के खाते में दर्ज थी। 

विज्ञापन


अजय भट्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत को 339096 वोटों के अंतर से हराया है। अजय भट्ट को 772195 और हरीश रावत को 433099 वोट मिले हैं।

भाजपा के लिए नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट प्रतिष्ठा का सवाल थी। पार्टी ने अपने सिपहसालार को सीट पर उतारा। ऐसे में जीत के लिए भाजपा ने पूरा जोर लगा दिया। इस सीट पर जीत की राह प्रशस्त करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैजिक और 28 मार्च की उनकी रैली महत्वपूर्ण साबित हुई है। प्रधानमंत्री की रुद्रपुर रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

विज्ञापन

नैनीताल लोकसभा सीट से अजय भट्ट

नाम: अजय भट्ट
वर्तमान दायित्व: अजय भट्ट प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हैं
राजनीतिक अनुभव: अंतरिम सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे। 2012 में विधायक बनें और नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाली।
मजबूत पक्ष: प्रदेश की राजनीति का चर्चित चेहरा हैं। नेता प्रतिपक्ष और अध्यक्ष के रूप में एक नए शक्ति केंद्र के तौर पर स्थापित हुए। कुमाऊं की राजनीति में सक्रियता। सांसद भगत सिंह कोश्यारी के करीबी
विधानसभा क्षेत्र
लालकुंआ, भीमताल, नैनीताल, हल्द्वानी, कालाढूंगी, जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा।

 

ऐसे मिली जीत

बड़े नेताओं की रैली
भाजपा ने ऊधमसिंह नगर-नैनीताल सीट पर कई बडे़ नेताओं की रैली की। इसमें चार अप्रैल को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा ने भी असर दिखाया। दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत अन्य नेताओं ने रैली, सभाओं के जरिए भाजपा के पक्ष माहौल बनाने में मदद की।

तैयारियों पर लगातार नजर
भाजपा की तैयारियां ढीली न हों, इसके लिए भाजपा के आला नेताओं के दौरे होते रहे। भाजपा महामंत्री संगठन रामलाल, सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू से लेकर केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी थावर चंद गहलोत भी पहुंचे। लगातार बड़े नेताओं के दौरे से तैयारियां ढीली नहीं पड़ी। सूत्रों के अनुसार साथ ही संघ ने भी सीट पर जोर लगाया हुआ था। 

मौके के हिसाब से रणनीति में बदलाव
भाजपा ने मौके के हिसाब से रणनीति में बदलाव किया। इस सीट पर पहले चुनाव प्रभारी केदार जोशी और अल्मोड़ा सीट पर दान सिंह रावत जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पर बाद में बदलाव किया गया, दान सिंह रावत को नैनीताल और केदार जोशी को अल्मोड़ा सीट का प्रभारी बनाया गया। कैबिनेट मंत्री, विधायक, मेयर सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सदस्यता अभियान के जरिए भी भाजपा ने विपक्षी दलों में सेंध लगाने के साथ अन्य लोगों को पार्टी से जोड़ा। इससे भी पार्टी के पक्ष में माहौल बना।

चक्रव्यूह किया तैयार
भाजपा ने चुनाव में जीत हासिल करने के लिए हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखा और विपक्षियों को घेरने के लिए चक्रव्यूह तैयार किया। हर चालीस किमी पर एक बड़ी सभा कराई। इसमें प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक शामिल थे। कार्यकर्ताओं की फौज को मैदान में उतारा गया। इसका लाभ भी पार्टी को मिला। त्रिशक्ति सम्मेलन, पन्ना प्रमुखों की बैठक आदि के जरिए पार्टी ने चुनाव से पहले होमवर्क किया था, उसका भी लाभ मिला। 
 

विज्ञापन

बूथ मैनेजमेंट और सोशल मीडिया पर आगे
भाजपा ने बूथ मैनेजमेंट पर शुरुआत से ही जोर रहा था। इसी के मद्देनजर त्रिशक्ति सम्मेलन कराया गया। हर बूथ पर करीब 20 कार्यकर्ताओं की खास टीम तैयार की गई। सोशल मीडिया पर भी भाजपा विपक्षी दलों से आगे रही। सोशल मीडिया के जरिये भी भाजपा अपनी बात और संदेश पहुंचाने में सफल रही। इसके अलावा 78 लोगों की लोकसभा चुनाव संचालन समिति भी बनाई गई थी।

मुख्यमंत्री का रोड शो
इस सीट पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी जोर लगाया था। उन्होंने प्रचार की शुरुआत इस सीट से की थी। प्रचार के आखिरी दिन भी हल्द्वानी में रोड शो किया। भीमताल ब्लाक, लालकुआं आदि जगहों पर कई सभाओं के जरिए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में मदद की।

जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जनता को जाता है। जनता मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहती है, इसलिए उसने भाजपा को वोट दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पूरी ताकत लगाई। जिस तरह घर में बेटी की शादी में छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाता है उसी तरह हर छोटी-बड़ी बात को ध्यान में रखकर चुनाव में काम किया गया।
- अजय भट्ट, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से विजयी प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed