फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Live Voting update

लोकसभा चुनाव 2019 : उत्तराखंड की पांच सीटों पर 5 बजे तक हुआ 57.85 फीसदी मतदान

Fri, 12 Apr 2019 12:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 Apr 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Live Voting update
उत्तराखंड में मतदान - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में 17 वीं लोकसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को कुल 57.09 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह आंकड़ा वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव की तुलना में कम है। नैनीताल संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 66.39 प्रतिशत और पौड़ी में सबसे कम 48.78 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन


2014 में 62.15 प्रतिशत मतदान  हुआ था। पांचों संसदीय सीटों में सभी 11229 बूथों पर मतदाताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से मताधिकार का प्रयोग किया। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर प्रदेश के किसी भी बूथ से हिंसक घटनाओं की शिकायतें नहीं मिली है। बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पांच लोकसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। 

विज्ञापन

Uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Live Voting update
उत्तराखंड में मतदान - फोटो : अमर उजाला

पांचों सीटों पर चुनाव मैदान में खड़े 52 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। प्रदेश में मतदान की शुरूआत धीमी गति से हुई। पहले दो घंटे के भीतर प्रदेश में 23.78 प्रतिशत मतदान हुआ। नौ बजे के बाद मतदाता वोट डालने के लिए घरों से निकल कर बूथ पर पहुंचे।

नौ से एक बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़कर 41.27 हो गया। शाम पांच बजे तक प्रदेश में कुल 57.09 प्रतिशत ही वोट पड़े। जबकि 2014 के चुनाव में कुल 62.15 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार प्रदेश के सभी पोलिंग बूथों पर वीवीपैट का इस्तेमाल किया गया। प्रदेश भर में 1180 वल्नेरबल और क्रिटिकल बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग के जरिये आयोग ने नजर रखी थी। वहीं, 500 बूथों पर सीसीटीवी कैमरों से मतदान प्रक्रिया की रिकॉडिंग की गई। 

Uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Live Voting update
उत्तराखंड में मतदान - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में मतदान की गोपनीयता भंग करने पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आनंदमयी सेवा सदन इंटर कालेज बूथ पर मतदान की गोपनीयता भंग की गई। ईवीएम, वीवीपैट, बैलेट यूनिट की फोटो व सेल्फी फेसबुक पर जारी करने के मामले को निर्वाचन आयोग ने गंभीरता से लिया। मुख्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी को तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। जिस पर भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 

लोकसभा सीट        मतदान प्रतिशत
टिहरी                     54.38
पौड़ी                        49.89
अल्मोड़ा                    48.78
नैनीताल                    66.39
हरिद्वार                     66.24

विज्ञापन

Uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Live Voting update
उत्तराखंड में मतदान - फोटो : अमर उजाला

-प्रदेश में कुल सामान्य मतदाता 7765423
-प्रदेश में महिला मतदाता-3711220
-प्रदेश में पुरूष मतदाता-4053944
-कुल सर्विस मतदाता-90858
-पांचों लोकसभा सीटों में 11229 पोलिंग बूथ

प्रदेश में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ है। किसी क्षेत्र में हिंसक घटनाओं की शिकायत नहीं मिली है। जिन मतदान स्थलों पर ईवीएम व वीवीपैट में तकनीकी खराब आने की शिकायत मिली है, वहां मशीनों को बदलकर मतदान प्रक्रिया जारी रखी गई।
- सौजन्या, मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed