फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown update Live news: transition reached second stage due to positive cases increase

Uttarakhand Lockdown: उत्तराखंड में जानलेवा नहीं हुआ कोरोना वायरस, पांच संक्रमित हुए ठीक, बाकी मरीजों की हालत स्थिर

Thu, 09 Apr 2020 10:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 09 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown update Live news: transition reached second stage due to positive cases increase
- फोटो : डेमो फोटो

उत्तराखंड में कोरोना वायरस से संक्रमितों के मामले प्रतिदिन बढ़ रहे हैं, लेकिन वायरस जानलेवा साबित नहीं हुआ है। कोरोना से जंग में फ्रंट लाइन पर मोर्चा संभाल रहे डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को इन संक्रमित मरीजों को ठीक करने में कामयाबी मिल रही है। प्रदेश में अब तक पांच कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि बाकी मरीजों की हालत स्थिर है।

विज्ञापन


प्रदेश में 15 मार्च से लेकर आठ अप्रैल 2020 तक कोरोना वायरस के कुल 35 मामले सामने आए हैं। इसमें एक सप्ताह के भीतर 28 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया। देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जनपदों में कोरोना वायरस का प्रभाव है।
विज्ञापन


इन्हीं जनपदों से कोरोना पॉजिटिव के ज्यादा मामले हैं। डॉक्टरों के रात दिन एक करने से पांच लोगों ने कोरोना से जिंदगी की जंग जीती है। 27 मार्च को पहला ठीक हुए संक्रमित मरीज को घर भेजा गया। जबकि एक अप्रैल को दूसरा और छह अप्रैल को तीन संक्रमित मरीजों को अस्पताल से घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब कहां से कितने संक्रमित मामले

जनपद          दिनांक                    कोरोना संक्रमित
देहरादूून         15 मार्च 2020             01
देहरादून          19 मार्च 2020             02
देहरादून          23 मार्च 2020             01
पौड़ी               25 मार्च 2020             01
देहरादून          28 मार्च 2020            01
देहरादून           29 मार्च 2020            01
यूएस नगर       02 अप्रैल 2020           03
देहरादून           03 अप्रैल 2020          05
यूएस नगर        03 अप्रैल 2020          01
नैनीताल           04 अप्रैल 2020          05
हरिद्वार           04 अप्रैल 2020          01
देहरादून            05 अप्रैल 2020          03
नैनीताल           05 अप्रैल 2020          01
देहरादून           06 अप्रैल 2020           04
अलमोड़ा          06 अप्रैल 2020           01
हरिद्वार          08 अप्रैल 2020           02
नैनीताल          08 अप्रैल 2020           02

प्रदेेश के अलग-अलग जनपदों के अस्पतालों में आइसोलेशन वार्डों में भर्ती संक्रमित मरीजों की हालत सामान्य है। दो बार सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ के साथ अन्य कर्मचारी रात दिन कोरोना से जारी जंग में मोर्चे पर डटे हैं।
- डॉ.अमिता उप्रेती, महानिदेशक, स्वास्थ्य
 

पढ़ें... अन्य जगह के खास अपडेट

- दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एक डॉक्टर को बुधवार देर रात को आइसोलशन वार्ड में भर्ती कराया गया। भर्ती माइक्रोबायोलॉजिस्ट ने खुद में कोरोना जैसे लक्षण होने की बात कही थी। जिसके बाद उन्हे आइसोलेट किया गया। दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. एनएस खत्री के मुताबिक सीएमओ कार्यालय के एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट को भर्ती किया गया है। इन्होंने क्वारंटीन सेंटरों में ठहरे हुए कई जमतातियों के सैंपल लिए थे। उन्हें विशेषज्ञ डाक्टरों की देखरेख में रखा गया है। उनकी तबीयत सामान्य है। दून अस्पताल में 14 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि करीब 30 अन्य संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। ऐसे में उन्हें एहतियातन आइसोलेट किया गया है। 

- गूलरभोज में भ्रामक सूचना और अफवाह फैलाने पर चार नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार रात करीब दस बजे नई बस्ती, गूलरभोज बाजार और कैनाल कॉलोनी नंबर दो में क्षेत्र में जमाती आने की सूचना पर सैकड़ो लोग सड़कों पर निकल आए। सूचना पर पहुचे चौकी प्रभारी कैलाश नगरकोटी ने भी छानबीन की। चौकी प्रभारी के अनुसार जांच में सूचना झूठी साबित हुई। इसके बाद पुलिस ने दीवान सिंह, नीरज, राजू, घनश्याम समेत 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 177, 188, 269, 270 आईपीसी और 54 आपदा प्रबंधन एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। 

-हल्द्वानी में सुशीला तिवारी अस्पताल की इमरजेंसी समेत महिला और नवजात वार्ड भी शिफ्ट किया जाएगा। यह अस्पताल अब केवल कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित कर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, इमरजेंसीको बेस अस्पताल और महिला एवं नवजात केंद्र महिला अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। 

-हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में सात कोरोना संक्रमित मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने फैसला लिया है कि यह क्षेत्र पूरी तरह सील कर दिया जएगा। यह क्षेत्र पांच सेक्टर में बांटा गया है जिसमें 72 घंटे के लिए पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा। यहां सभी जरूरी सामना की आपूर्ति पार्षद के साथ वालंटियर करांएगे। इसके साथ ही हर घर का सैनिटाइजेशन किया जाएगा।

- देहरादून में आज दोपहर करीब एक बजे डीआईजी अरुण मोहन जोशी पलटन बाजार निरिक्षण के लिए गए। वहाँँ अनियमित्ता देख उन्होंने कोतवाल की जमकर क्लास लगाई।

-उत्तराखंड के काशीपुर में मोहल्ला थानासाबिक में कोरोना संदिग्ध युवक की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक के घर पहुंचकर परिवार के आठ सदस्यों के सैंपल लिए हैं। इसके साथ ही विभाग ने पूरे परिवार को होम क्वारंटीन कर दिया है। 

- कोरोना की रोकथाम के लिए काशीपुर की काजीबाग मस्जिद समिति ने सराहनीय पहल की है। मस्जिद समिति ने ग्राम धीमरखेड़ा स्थित अपनी साढ़े आठ एकड़ भूमि क्वारन्टीन सेंटर अथवा अन्य उपयोग में लेने की पेशकश की है। मोहल्ला काजीबाग स्थित मस्जिद की भूमि धीमरखेड़ा में है। मस्जिद के सदर अब्दुल मालिक के प्रस्ताव पर समिति ने उक्त भूमि कोविड 19 की रोकथाम हेतु उपयोग में लाने की पेशकश की है। समिति के सचिव अली अनवर ने बताया कि यह भूमि आबादी से बाहर है। मुख्यमंत्री व राज्यपाल को भेजे प्रस्ताव में मस्जिद की प्रबंध समिति ने कहा है कि सरकार चाहे तो अपने खर्च पर उक्त भूमि का उपयोग कोरोना संदिग्धों के लिए क्वारन्टीन सेंटर स्थापित करने अथवा किसी अन्य उपयोग में ले सकती है। मस्जिद समिति ने इस प्रस्ताव की प्रति केन्द्रीय स्वस्थ मंत्रालय को भी भेजी है।
 

- हरिद्वार में बुधवार को दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद ज्वालापुर के पांवधोई, नीलखुदाना, लकड़हारान को पूरी तरह सीज कर दिया है। वार्ड मेहतान, कस्साबान, वाल्मीकि बस्ती, त्रिमूर्तिनगर, तपोवन, पांडेयवाला, चाकलान को बफर जोन घोषित किया गया है। बफर जोन में प्रवेश और निकासी को प्रतिबंधित किया गया है। जबकि आवश्यक सेवाएं खुली रहेंगी। वहीं सील की गई बस्ती में सबकुछ बंद है। 


- ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज के अस्पताल में 74 लोगों को पिछले 24 घंटे में क्वारंटीन किया गया है। निगरानी बैठाने के साथ स्टाफ नियुक्त किया गया है। सभी की जांच जारी है।

- कोविड-19 के दृष्टिगत सहस्त्रधारा रोड स्थित द्रिकुंग काग्यू इंस्टीट्यूट के जनरल सेक्रेटरी खेनपो कोंचोक रंगदोल ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु पांच लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा। भारतीय नेवी के रिटायर कमांडर बीके जयसवाल एवं कृष्णा जयसवाल ने भी कोविड-19 के दृष्टिगत 50 हजार रूपए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिए हैं।

- चंपावत जिले के टनकपुर क्षेत्र में राशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर महिलाओं ने एसडीएम आवास का घेराव किया।


- काशीपुर में लॉकडाउन को लेकर लोग अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं। जबकि पुलिस लगातार घरों के अंदर रहने की अपील कर रही है। बुधवार देर शाम कटोराताल रोड पर पुलिस ने सड़क पर घूम रहे बाइक चालकों पर लाठी फटकारी। पुलिस की जीप आते ही घरों के बाहर निकले लोग भागकर अंदर चले गए। इस बीच कटोराताल पुलिस चौकी के पास दो बाइक सवारों को पुलिस ने लाठियां फटकार कर  वहां से भगा दिया। पुलिस के जाने के बाद फिर से लोग घरों से बाहर नजर आने लगे। पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे लोगों पर सख्त नजर आ रही है। सीओ ने आईटीआई थाना के एसओ कुलदीप सिंह अधिकारी के साथ मिलकर जसपुर खुर्द ओर महुआखेड़ा गंज में गश्त कर ड्रोन से तस्वीरें ली। घर से बाहर निकले लोगों को सख्त करवाई की चेतावनी दी। लोगों से लॉकडाउन के दौरान घर में रहने की अपील की।
 

पढ़ें खास अपडेट

- रामनगर में बैंकों को छोड़ कहीं भी लोगों की भीड़ नहीं है। दुकानों में भी इक्का-दुक्का ग्राहक आ रहे हैं। मंडी में भी खरीददार कम ही नजर आ रहे हैं। बागेश्वर में लॉकडाउन की छूट की अवधि में बाजार में लोग निकल रहे हैं।

- काशीपुर में अपने घर परिवार की चिंता छोड़ दूसरों के लिए दिन रात जान जोख़िम में डाल कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों का लोगों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। लोगों ने मालाओं के साथ सड़कों पर तैनात पुलिस कर्मियों की हौसला अफजाई की। उनका अभिनंदन किया। कुछ लोगों ने घरों की छत से फूलों की बारिश की। इससे पुलिस कर्मी भाव विभोर हो उठे। मुख्य बाजार सहित कई इलाकों में लोगों ने पुलिस कर्मियों की हौसला अफजाई करते हुए कोरोना फाइटरों को धन्यवाद दिया।

- देहरादून के दूधली गांव का प्रधान शराब की 11 पेटियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने उक्त प्रधान को आज सुबह दबोचा। वहीं आज सुबह करनपुर क्षेत्र में मीट की दुकान में लोगों की भीड़ दिखाई दी। इसके साथ ही एटीएम के बाहर भी लंबी लाइन दिखाई दी। राजधानी में हर चौराहे पर पुलिस तैनात है। यहां लगातार गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है।

- हरिद्वार के सती घाट में कर्मकांड जारी है। यहां रोज दस से ज्यादा लोग अस्थि विसर्जन के लिए आ रहे हैं। पुरोहित विधि विधान से अस्थि विसर्जन कर्मकांड करते हैं। हरिद्वार में बाजारों में खरीदारी जारी है।

- गढ़वाल के चमोली और रुद्रप्रयाग के बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। सामान लेकर लोग बिना समय गंवाए सीधे घर पहुंच रहे हैं। देहरादून के सेलाकुईं से तीन युवक पैदल ही नौगांव पहुंच गए। राजस्व पुलिस ने तुनालका गांव के पास पकड़ कर तीनों का मेडिकल चेकअप कराया और गढ़वाल मंडल विकास निगम बड़कोट में क्वारंटीन कर दिया। 

- राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती सात कोरोना संदिग्ध जमातियों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे गई है। अब अस्पताल में 37 सदिंग्ध भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed