Coronavirus Uttarakhand: अबूधाबी से लौटे युवक को आइसोलेशन वार्ड में भेजा, परिवार को भी किया क्वारंटीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी जिले के जाखड़ी धार तहसील के एक गांव के युवक को आज सुबह पांच बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। उक्त युवक 21 मार्च को अबूधाबी से लौटा था। उसके परिवार को भी क्वारंटीन कर दिया गया है।
हिंडोलाखाल के स्वास्थ्य व पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली कि एक युवक कहीं बाहर से गांव में आया है। जिस पर स्थानीय टीम रात लगभग 11 बजे गांव पहुंची। जहां उससे ट्रेवल हिस्ट्री पूछी गई। युवक ने बताया कि वह 21 मार्च को अबूधाबी से वापस लौटा।
22 को जनता कर्फ़्यू के दिन वह गांव आया। टीम पूरी एतिहात के साथ उसे मेडिकल कॉलेज ले आई। चिकित्सकों के अनुसार युवक में कोरोना का कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहा है। वह सामान्य है। 27 मार्च को युवक ने अस्पताल में अपनी स्क्रीनिंग भी करवाई थी। जिसमें रिपोर्ट नार्मल थी।
बटालियन और सैन्य अस्पताल के 30 लोगों के सैंपल भेजे
उल्लेखनीय है कि रविवार को एक सूबेदार में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वह दस मार्च को राजस्थान से छुट्टी पूरी कर चकराता स्थित टू-टू बटालियन में पहुंचे थे।
24 मार्च को सूबेदार की तबीयत खराब हुई। जिसके बाद उन्हें सैन्य अस्पताल देहरादून रेफर किया। सूबेदार के संपर्क में आए बटालियन के जवानों, अफसरों, सैन्य अस्पताल के स्टाफ समेत 30 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इन सभी लोगों की हालत सामान्य है, लेकिन गाइडलाइन के मुताबिक एहतियातन उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक 80 जवानों और अफसरों को एहतियातन क्वारंटीन किया गया है। वे सभी भी स्वस्थ हैं।