फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand lockdown Red orange green zone list: Know All details

Lockdown in Uttarakhand: रेड जोन में अब केवल हरिद्वार, देहरादून- नैनीताल ऑरेंज और 10 जिले ग्रीन जोन घोषित

Fri, 01 May 2020 10:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 May 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand lockdown Red orange green zone list: Know All details
Uttarakhand lockdown

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर अब सिर्फ हरिद्वार जनपद ही रेड जोन में बचा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा जनपद को ग्रीन जोन घोषित कर दिया है। जबकि देहरादून और नैनीताल को रेड जोन से बाहर कर ऑरेंज जोन घोषित किया है।

विज्ञापन


प्रदेश के आठ पर्वतीय जनपद चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी पहले ही ग्रीन जोन में हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले सप्ताह के कोरोना संक्रमित मामलों के आधार पर ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा जनपद को ग्रीन जोन घोषित कर दिया है। अल्मोड़ा में एक और ऊधमसिंह नगर में सात संक्रमित मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची में देहरादून और नैनीताल को रेड जोन से बाहर कर ऑरेंज जोन में शामिल किया गया।
विज्ञापन


जबकि हरिद्वार जनपद को रेड जोन में ही रखा है। अपर सचिव युगल किशोर पंत ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना संक्रमण के आधार पर तय किए जोन के मानकों में कुछ बदलाव किया है। 28 दिन की अवधि को घटा कर 21 दिन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय एक सप्ताह में कोरोना संक्रमित मामलों का आकलन कर जिलों की श्रेणी तय करता है। यदि किसी जनपद में संक्रमण के मामले बढ़ते हैं तो वह जिला दोबारा से रेडजोन की श्रेणी में आ सकता है।

ये है जिलेवार स्थिति

रेड जोन - हरिद्वार
ऑरेंज जोन - देहरादून और नैनीताल
ग्रीन जोन -चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, पौड़ी, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर

ये हैं मानक
रेड जोन से ऑरेंज या ग्रीन जोन में आने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो मानक तय किए हैं, उनमें संक्रमित मामले, दोगुना होने की दर, जांच की सुविधा, सर्विलांस फीडबैक आदि समेत कुछ अन्य मानक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed