फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown Live updates of 18th day

Uttarakhand Lockdown: दो और मरीज हुए ठीक, अब कुल रिकवर संक्रमितों की संख्या हुई सात

Sun, 12 Apr 2020 07:04 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 12 Apr 2020 07:04 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown Live updates of 18th day
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 35 है, जिनमें से दो और मरीज ठीक हो गए हैं। अब रिकवर हुए संक्रमितों की कुल संख्या सात हो गई है। दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती अमेरिकी नागरिक और सेलाकुई निवासी युवक की लगातार दूसरी बार रिपोर्ट नेगेटिव आई। 

विज्ञापन


जिसके बाद अब सेलाकुई निवासी युवक को डिस्चार्ज किया जा रहा है। जबकि अमेरिकी नागरिक के बारे में अस्पताल प्रशासन ने एलआईयू को सूचना दे दी है। जिनके द्वारा अमेरिकन एंबेसी को सूचित किया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के तीन प्रशिक्षु आईएफएस, एक सेना का सूबेदार और कोटद्वार का युवक ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

दिल्ली से बिजनौर होते हुए उत्तराखंड पहुंची महिला

हरिद्वार में लक्सर के दाबकी कलां गांव की महिला दिल्ली से बिजनौर होते हुए उत्तराखंड पहुंच गई। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के दाबकी कलां गांव निवासी एक व्यक्ति की शादी बिहार निवासी महिला से हुई है। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले महिला मायके गई हुई थी। इसी बीच शुक्रवार को वह दिल्ली से बिजनौर होते हुए लक्सर पहुंच गई। इसकी जानकारी जैसी ही ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने ग्राम प्रधान सतवीर चौधरी को सूचना दी। प्रधान ने सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल वर्मा को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और महिला की जांच की। महिला का स्वास्थ्य सामान्य है। फिर भी एहतियातन उसे परिजनों के साथ होम क्वारंटीन कर दिया गया। उन्होंने बताया कि महिला पर नजर रखी जा रही है। उधर, ग्राम प्रधान सतबीर सिंह ने बताया कि क्वारंटीन के बावजूद महिला गांव के बाहर घूम रही है। पुलिस को इसकी सूचना दी गई है।

नेगेटिव आ रही जमातियों के अधिकांश करीबियों की रिपोर्ट

देहरादून जिले में पॉजिटिव पाए गए जमातियों के संपर्क में आए अधिकांश की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि अभी करीब 146 सैंपल का परिणाम आना बाकी है। दूसरा पुलिस और खुफिया तंत्र देहरादून से गए और आए जमातियों को वेरीफाई करने में कामयाब रही है। जिले के तो जमाती क्वारंटीन हैं। जनपद से बाहर 55 के करीब जमाती देश के 03 राज्यों में क्वारंटीन है। इन सब के बीच कुछ जमातियों के छिपने की सम्भावना से अभी इनकार नहीं किया जा सकता हैं। 

जिले में करीब 335 के करीब जमातियों का सत्यापन किया गया। इनमें से 140 के करीब जमातियों को विभिन्न संस्थानों में क्वारंटीन किया गया। काफी जमाती ऐसे थे, जो जमात से लौटकर 28 दिन की अवधि पूरी कर चुके थे। 

जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव, डीआईजी अरुण मोहन जोशी, एसपी सिटी स्वेता चौबे, एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल, सीएमओ डॉ मीनाक्षी जोशी और नोडल अधिकारी कोरोना डॉ दिनेश चौहान की टीम के संयुक्त प्रयास के सार्थक नतीजे सामने आने लगे हैं। 

इंस्टीट्यूट में शिफ्ट हुए होम क्वारंटीन 90 जमाती

पुलिस और प्रशासन ने शनिवार को होम क्वारंटीन 90 जमातियों को इंस्टीट्यूट में शिफ्ट कर दिया। इन लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली की नहीं हैं। ये लोग आसपास जनपदों की जमात में गए थे। एहतियात के तौर पर इनका भी कोरोना टेस्ट कराने का निर्णय लिया गया हैं। 

सोशल डिस्टेंस को लेकर अब तक 4642 दुकानदारों को नोटिस

देहरादून जिले में सोशल डिस्टेंस की अनदेखी करने को लेकर अब तक 4642 लोगों नको नोटिस दिया जा चुका है। पुलिस उप- महानिरीक्षक अरुण मोहन जोशी ने थाना प्रभारियों को अपने निर्धारित समय सीमा के दौरान खोली जाने वाली आवश्यक सामग्री की दुकानों के संचालकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के आदेश दिए थे। अनुपालन ने करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे।

सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वालों के खिलाफ तहरीर

सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वालों के खिलाफ राजपुर थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। शहर के राजपुर रोड निवासी अतहर परवेज ने राजपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप में दो लोग कोरोना वायरस को लेकर समाज मे नफरत फैला रहे हैं। एसओ राजपुर ने बताया कि आरोप की जांच कराई जा रही है।

शिव सेना ने डीआईजी को सौंपी 50 पीपीई किट

शिव सेना के प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को डीआईजी अरुण मोहन जोशी से मिलकर 50 पीपीई किट प्रदान की।

जाग गया आबकारी विभाग, सील कर दिए सभी शराब के ठेके

चोरी छिपे शराब की बिक्री की शिकायत पर आखिरकार आबकारी विभाग की 19 दिन बाद नींट टूट गई है। शनिवार को सभी ठेकों को सील करने का अभियान विभाग ने छेड़ दिया है। पहले शहर क्षेत्र के ठेकों को सील किया गया और उसके बाद अब देहात क्षेत्र के ठेकों की बारी है।

करनपुर से पकड़ी गई शराब में आया था ठेके का नाम

पिछले दिनों करनपुर में पुलिस ने शराब पकड़ी थी। इसमें एक पास के ही ठेके का नाम सामने आया था। हालांकि, पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। ऐसे में अभी तक किसी दूसरे व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। लेकिन, एक बात तो सच है कि किसी न किसी तरह से स्थानीय ठेकों से ही शराब बेची जा रही थी। जिसका साक्ष्य खुद बोतल ही कर रहीं थी। ये सब बोतलें देहरादून के ही विभिन्न आबकारी सेक्टरों को उपलब्ध होने वाली बोतलें थीं।

आज की दिनभर की अपडेट पढ़ें...

- ऋषिकेश कोतवाली में फील्ड में काम कर रहे पुलिस के जवानों को हेल्थ किट वितरित किए गए। इसके अलावा मेडिकल चेकअप किया गया। एसपी देहात पडमेन्द्र डोभाल ने जवानों का हौसला बढ़ाया।

- अल्मोड़ा में आज कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बाज़ार में खरीदारी करने वाले लोगों को रोककर मास्क पहनने की अपील की। कल से जिन्होंने मास्क नहीं पहना होगा तो उनका चालान  काटा जाएगा। लॉकडाउन में ढील के दौरान अल्मोड़ा के ब्लड बैंक में कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज तिवारी और अन्य लोगों ने ब्लड डोनेशन किया।

- हल्द्वानी में ऊंचा पुल स्थित अपने आवास के निकट भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने सैनिटाइजर का छिड़काव किया।

- रानीखेत में बनाये गए तीनों क्वारंटीन केंद्र आयुष डॉक्टरों के हवाले हैं। यहां चिलियानोला, पार्वती इन होटल और मालरोड में तीन क्वारंटीन केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें कुल 19 लोग क्वारंटीन किये गए हैं। जिनमें डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. एलएम जोशी और डॉ. कुबेर अधिकारी तैनात हैं। डॉक्टरों के साथ एक-एक फार्मासिस्ट भी तैनात किए गए हैं। उधर, सील किये गए कुरेशियन मोहल्ला, सुदामापुरी और लोअर खड़ी बाजार में भी लोगों के स्वास्थ का जिम्मा आयुष डॉ. जितेंद्र पपनोई और डॉ. शैलेन्द्र के ऊपर है। दरअसल, पहाड़ में डॉक्टरों की कमी के चलते यह व्यवस्था की गई है।

- टनकपुर के राजकीय सयुक्त चिकित्सालय को विधायक निधि से दो वेंटिलेटर मिले। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने वेंटिलेटर के लिए 40 लाख का बजट दिया था। चम्पावत जिला अस्पताल के बाद अब टनकपुर अस्पताल में भी गहन चिकित्सा सुविधा शुरू होगी।

- पिथौरागढ़ महिला चिकित्सालय में प्रत्येक मरीज को स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश मिल रहा है। पिथौरागढ़ जल संस्थान द्वारा जगह-जगह हाथ धोने की टंकी में टैंकर से पानी की सप्लाई की जा रही है।

- टनकपुर में क्वारंटीन सभी सात संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
 

- हल्द्वानी में 27 जिला पंचायतों के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने सैनिटाइजेशन सामग्री रवाना की। इसके अलावा अपने आवास पर जरूरतमंदों को राशन सामग्री भी वितरित की। बनभूलपुरा लाइन आठ में सिलेंडर की होम डिलीवरी की गई।


- रानीखेत के चिलियानोला में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। ग्रामीण महिला राशन लेने पहुंची हैं। पुलिस भी तैनात नहीं है।

- पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर के शिवाजी पार्क स्थित राशन की दुकान में सोशल डिस्टेंसिंग नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सूचना पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने नसीहत तो दी, लेकिन भीड़ फिर भी बरकरार रही। जिसके बाद थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राशन की दुकानें बंद करवा दी और लोगों को खदेड़ दिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि दोनों दुकानदारों को हिरासत में ले लिया गया है, जिनका पुलिस एक्ट में चालान किया जा रहा है।

- सब्जी महंगी बेचे जाने की शिकायत पर हल्द्वानी नैनीताल रोड पर एडीएम प्रशासन कैलाश सिंह टोलिया ने छापेमारी की। इस दौरान पूर्ति अधिकारी रवि सनवाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा व अन्य मौजूद रहे। वहीं पिथौरागढ़ में नगर पालिका कर्मचारी बाजार को सैनिटाइज कर रहे हैं।

- लॉकडाउन के 18वें दिन राजधानी देहरादून सहित राज्य के ज्यादातर इलाके शांत दिखाई दे रहे हैं। सड़कों और दुकानों पर बेहद कम लोग हैं। कहीं-कहीं तो बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed