फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown Live updates: no positive case found on Wednesday, 354 sample report awaited

Uttarakhand Lockdown: रुड़की में ट्रैवल हिस्ट्री छिपाने पर पांच महिलाओं पर मुकदमा दर्ज, पतियों के साथ जमात में गईं थी दिल्ली

Thu, 16 Apr 2020 11:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 16 Apr 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown Live updates: no positive case found on Wednesday, 354 sample report awaited
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड के रुड़की में पतियों के साथ दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में जमात में गईं महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने जानकारी छुपाने के आरोप में केस दर्ज किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पांचों महिलाओं को क्वारंटीन कर दिया। पांचों महिलाओं के सैंपल लेकर जांच को भेजने की तैयारी है। वहीं, खुफिया विभाग महिलाओं के संपर्क में आने वाले लोगों को चिह्नित कर रही हैै।

विज्ञापन


मंगलौर के अलग-अलग मोहल्लों की रहने वाली पांच महिलाएं अपने पतियों के साथ दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में जमात में गई थीं। महिलाओं ने निजामुद्दीन का भ्रमण भी किया था। महिलाएं अपने पतियों के साथ 15 और 16 जनवरी को दिल्ली से अन्य जगह चले गए फिर 28 फरवरी को वापस आए थे। कुछ दिन पहले महिलाओं के पति सामने आ गए थे। सभी को कलियर में क्वारंटीन किया गया था। जबकि इन महिलाओं ने अपनी पहचान छिपाई थी।
विज्ञापन


इस बीच एलआईयू को इनके बारे में सूचना मिल गई। अब शहर चौकी प्रभारी आमिर खान की तहरीर पर पुलिस ने पांचों महिलाओं के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन, दूसरों की जान जोखिम में डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर किया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि जमीला, निवासी मोहल्ला लाल बाड़ा, फौजिया निवासी मोहल्ला मलानपुरा, शहनाज निवासी ग्राम बिझौली, आयशा निवासी मोहल्ला मलकपुरा और हसीना निवासी मोहल्ला सैनीपुरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें...अन्य जगह के खास अपडेट

-उत्तराखंड में आज का दिन भी अभी तक राहत भरा है। स्वास्थ्य विभाग को शाम पांजे तब की मिली रिपोर्ट के अनुसार, जांच के लिए गए सभी 186 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
 

- चिन्यालीसौड़ में लॉकडाउन से दिहाड़ी मजदूरी करने वाले बाहरी राज्यों के मजदूरों के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इस दौरान अपने मजदूरों को खाद्यान्न और मजदूरी नहीं देना ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य में लगी एक कंपनी और ठेकेदार पर भारी पड़ गया। मजदूरों की शिकायत पर धरासू थाना पुलिस ने टीबा स्टार फेरीटेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी और ठेकेदार राजेश खत्री के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।


- देहरादून जिले की सहिया में मंडी परिसर में लॉकडाउन का पालन नहीं हो रहा है। यहां लोग बड़ी संख्या में फसल बेचने के लिए आ रहे हैं, लेकिन लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं।
 

- टनकपुर में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय राहत कैम्प से पिथौरागढ़ का एक युवक फरार हो गया। पुलिस ने फरार हुए युवक के खिलाफ केस दर्ज कर पिथौरागढ़ पुलिस को इसकी सूचना दी है। राहत कैम्प में उसके साथ रह रहे लोगों के मुताबिक फरार युवक अपने चाचा का निधन होने और घर जाने की बात कह रहा था। जो बुधवार की शाम कैम्प से फरार हो गया।
 

- कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में उत्तराखंड विधानसभा भी शामिल हो गई है। आर्थिक सहायता के तौर पर विधानसभा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपना एक दिन का वेतन  मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराया गया है। 

- केंद्र सरकार ने देशभर के कोरोना संक्रमण हॉटस्पॉट जिलों की सूची जारी की है। जिसमें उत्तराखंड के तीन जिले शामिल हैं। देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल को रेड जोन में शामिल किया गया है। बागेश्वर में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर पुलिस ड्रोन कैमरे की मदद से नजर रख रही है।

- देहरादून की कक्षा छह में पढऩे वाली छात्रा भार्गवा मिश्रा ने कोरोना संक्रमण के खिलाफ जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। भार्गवा ने गुल्लक में जमा किए बीस हजार रुपए प्रधानमंत्री राहत कोष में देने की पेशकश की है। 

- लोहाघाट (चम्पावत) प्रशाासन द्वारा आबादी के बीच एक होटल में बनाये गए क्वारंटीन सेंटर का विरोध शुरु कर दिया है। आसपास के लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर नगर से दूर क्वारंटीन  सेंटर बनाने की मांग करते हुए बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया। उन्होंने एसडीएम आरसी गौतम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर कहा कि ने प्रशासन ने नगर के बीचों बीच एक होटल में क्वारंटीन सेंटर बना दिया है। जिससे आसपास रहने वाले लोग ख़ौफ़जदा हैं। उन्होंने प्रशासन से आबादी से दूर क्वारंटीन सेंटर बनाने की मांग उठाई।

- देहरादून में करनपुर निवासी शब्बीर अहमद और अरशद हसन ने बिना हाथ लगाए हाथ धोने वाली मशीन बनाई है। यह मशीन पैर से पैडल मारने पर चलेगी और नल में खुद पानी आने लगेगा। उन्होंने फिलहाल एक ही मशीन बनाई है और ये मशीन राज्य सरकार को देने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह ऐसी मशीन और बनाएंगे।

 

पढ़ें अन्य खास अपडेट

- लोहाघाट (चम्पावत) में कोरोना महामारी से निपटने के लिए जहां स्वास्थ्य कर्मी, पर्यावरण मित्र, पुलिस कर्मी जुटे हुए हैं, वहीं बच्चे भी अपना योगदान देने में कम नहीं हैं। लोहाघाट के व्यापारी हितेश मुरारी ओर राजीव मुरारी के बच्चे हार्दिक मुरारी, गीतांजली मुरारी व तपस्या मुरारी ने कोरोना को हराने में जुटे लोगों की सेवा का मन बनाकर अपने गुल्लक तोड़ दिए हैं। हार्दिक का कहना है कि तीनों ने जेब खर्च से पैसे बचाकर गुल्लक में जमा किये थे। कोरोना संकट को देखते हुए इन पैसों का उपयोग जरूरतमंदों पर खर्च करने का उन्हें मौका मिला है, जिससे वह काफी खुश हैं।

- राजधानी देहरादून के कारगी रोड क्षेत्र में लोग राशन खरीदते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आए। शहर में बेवजह घूमते लोगों का चालान किया गया। क्विक रिस्पांस टीम ने वाहनों की चेकिंग कर उन्हें रवाना किया। रेसकोर्स में मेयर सुनील उनियाल गामा और भाजपा विधायक विनोद चमोली ने सफाई कर्मियों को सम्मानित किया।

- हल्द्वानी के बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर ग्राहकों की भीड़ नजर आई। यहां नैनीताल रोड पर नगर निगम कर्मियों ने सैनिटाइजर का छिड़काव किया।

- टनकपुर में जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पाण्डे और एसपी लोकेश्वर सिंह ने क्वारंटीन और राहत कैम्पों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने क्वारंटीन और राहत कैंपों  में रखे लोगों के बीच सामाजिक दूरी बनाए रखने, स्वछता के साथ भोजन बनाकर परोसने के निर्देश दिए हैं। टनकपुर में प्रशासन ने रोडवेज बस स्टेशन परिसर में फल-सब्जी के ठेले लगाने की व्यवस्था की है।

- अल्मोड़ा के चौघानपाटा में भाजपा के द्वारा पुलिसकर्मियों और मीडिया से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। जिसमें कोतवाल अरुण कुमार वर्मा के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को शॉल ओढ़ाकर उन पर फूल बरसाए गए। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो कुंदन लटवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, अमित साह, अजय वर्मा, रिक्कू साह समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। सितारगंज में मुस्लिम समाज ने फूल वर्षा और मेडिकल एसोसिएशन ने कोरोना वारियर्स को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस टीम को तौलिया, मास्क और सैनिटाइजर भी वितरित किए गए।

- रुड़की में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। रुड़की के सत्ती, बन्दा, रामपुर, गणेशपुर, मिलिट्री चौक, ढंडेरा से होते हुए लंढोरा तक मार्च निकाला गया। जवानों को देख लोग सहम गए। लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए और छत पर जाकर मार्च देखने लगे। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि शहर में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी। अगर कोई लॉकडाउन का उल्लंघन करता पाया जाता है तो कड़ी कारवाई की जाएगी।

- रुड़की में कोरोना के मद्देनजर बनाए गई राहत कैंप में ठहरे एक 48 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। बताया गया है कि वह सुबह करीब 8:30 बजे टहल रहा था। इसी दौरान उसके सीने में दर्द होने लगा। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक मौत का कारण माना जा रहा है। यह मजदूर निवासी अलीगढ़ दो अप्रैल को 35 लोगों के साथ रुड़की के शेरपुर स्थित वेदांतम में बनाए गए राहत कैंप में आया था ।  बताया गया है कि यह मजदूर देहरादून में कहीं मजदूरी का काम करता था। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

- रुड़की में राशन की दुकान पर चावल लेने के लिए सफेद कार्ड धारकों की लाइन लगी है।

- रानीखेत फल बाजार भी रही सुनसान, पिथौरागढ़ स्टेट बैंक के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के बाद बैंक में प्रवेश दिया जा रहा है। लॉकडाउन में ढील के दौरान अल्मोड़ा की बाजार में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ हो रही है।

- हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में पैरामिलिट्री की निगरानी होने से लॉकडाउन का पालन सही तरीके से होना शुरू हुआ।


-  प्रदेश सरकार ने शासन को 20 अप्रैल के बाद मिलने वाली आंशिक राहत के लिए पूरी कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। आज को मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर चर्चा होगी।

- रानीखेत की चौबटिया बाजार में लॉकडाउन में मिली ढील के दौरान सन्नाटा पसरा रहा। बाजपुर में सड़क किनारे फड़ लगाकर सब्जी बिक रही है। रामनगर बाजारों में खरीददारों की आमद कम है, लेकिन बैंकों में कतारें लगी हैं। पिथौरागढ़ गांधी चौक में सब्जी की खरीदारी को कम ही लोग निकल रहे हैं। और बागेश्वर में खरीददारी को कम ही लोग निकल रहे हैं।

- देहरादून में सोशल डिस्टेंसिंग पालन करते हुए लोग राशन लेते दिखे।

- हरिद्वार जिले के लक्सर और भगवानपुर क्षेत्र में कोरोना मरीज मिलने के बाद दोनों गांवों को सील कर करीब 10 हजार की आबादी को प्रशासन ने होम क्वारंटीन कर दिया है। रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाकर ग्रामीणों को घर में ही रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed