फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown: Lawsuit Registered against 10 people with bride and groom for make crowd in marriage

Lockdown: शादी के घर में भीड़ देख सख्त हुई पुलिस, दुल्हा-दुल्हन समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 04 May 2020 07:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसपुर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 04 May 2020 07:28 PM IST
सार

  • बिना परिमशन के हो रहा था विवाह, लोगों की थी भीड़

विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown: Lawsuit Registered against 10 people with bride and groom for make crowd in marriage

विस्तार

उत्तराखंड के जसपुर में बिना परमिशन के यूपी से उत्तराखंड के ग्राम अंगदपुर में शादी करने और शादी में भीड़ इकट्ठा कर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने दूल्हा दुल्हन सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


धरमपुर पुलिस चौकी इंचार्ज गणेश दत्त भट्ट ने बताया कि सोमवार की दोपहर उन्हें सूचना मिलेगी की ग्राम बरु की थाना कोतवाली जिला बिजनौर यूपी से ग्राम आनंदरपुर में अशोक कुमार की पुत्री गायत्री रानी की बरात आई है। वहां काफी भीड़ हो रही है। उन्होंने वहां जाकर देखा की काफी लोग इकट्ठे थे। किसी ने भी मास्क दस्ताने नहीं पहने थे।  सोशल डिस्टेंस का भी पालन नहीं कर रहे थे। कोरोना वैश्विक महामारी का संक्रमण फैलने का खतरा था।

विज्ञापन

उन्होंने दूल्हे मोनू से उत्तराखंड में शादी की परमिशन मांगी तो उन्होंने परमिशन होने से इंकार किया। दुल्हन पक्ष के पास भी शादी की परमिशन नहीं थी। इस पर दुल्हन के पिता अशोक कुमार, माता बबीता रानी, दुल्हन गायत्री रानी, घासीराम, छत्रपाल, विकास कुमार निवासीगण ग्राम आनंदपुर, दूल्हा मोनू, सुभाष सिंह, जेनी सिंह, सुशील कुमार निवासीगण ग्राम बरु की थाना कोतवाली जिला बिजनौर यूपी के खिलाफ धारा 188, 269, 270 और आपदा प्रबंधन की धारा 51 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

धर्मपुर पुलिस चौकी इंचार्ज गणेश दत्त भट्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद शादी की सारी रस्में पूरी कर बरात दुल्हन को लेकर चली गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed