Lockdown: शादी के घर में भीड़ देख सख्त हुई पुलिस, दुल्हा-दुल्हन समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- बिना परिमशन के हो रहा था विवाह, लोगों की थी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के जसपुर में बिना परमिशन के यूपी से उत्तराखंड के ग्राम अंगदपुर में शादी करने और शादी में भीड़ इकट्ठा कर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने दूल्हा दुल्हन सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
धरमपुर पुलिस चौकी इंचार्ज गणेश दत्त भट्ट ने बताया कि सोमवार की दोपहर उन्हें सूचना मिलेगी की ग्राम बरु की थाना कोतवाली जिला बिजनौर यूपी से ग्राम आनंदरपुर में अशोक कुमार की पुत्री गायत्री रानी की बरात आई है। वहां काफी भीड़ हो रही है। उन्होंने वहां जाकर देखा की काफी लोग इकट्ठे थे। किसी ने भी मास्क दस्ताने नहीं पहने थे। सोशल डिस्टेंस का भी पालन नहीं कर रहे थे। कोरोना वैश्विक महामारी का संक्रमण फैलने का खतरा था।
उन्होंने दूल्हे मोनू से उत्तराखंड में शादी की परमिशन मांगी तो उन्होंने परमिशन होने से इंकार किया। दुल्हन पक्ष के पास भी शादी की परमिशन नहीं थी। इस पर दुल्हन के पिता अशोक कुमार, माता बबीता रानी, दुल्हन गायत्री रानी, घासीराम, छत्रपाल, विकास कुमार निवासीगण ग्राम आनंदपुर, दूल्हा मोनू, सुभाष सिंह, जेनी सिंह, सुशील कुमार निवासीगण ग्राम बरु की थाना कोतवाली जिला बिजनौर यूपी के खिलाफ धारा 188, 269, 270 और आपदा प्रबंधन की धारा 51 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
धर्मपुर पुलिस चौकी इंचार्ज गणेश दत्त भट्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद शादी की सारी रस्में पूरी कर बरात दुल्हन को लेकर चली गई थी।