फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand lockdown latest news : these class subjects episodes will telecast on doordarshan from 24 april

Uttarakhand Lockdown : दूरदर्शन के जरिए भी होगी छात्र-छात्राओं की पढ़ाई, इस समय चलेंगी क्लास

Wed, 22 Apr 2020 03:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 22 Apr 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand lockdown latest news : these class subjects episodes will telecast on doordarshan from 24 april
Doordarshan - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन की वजह से स्कूल बंद होने के कारण पहले ही स्कूल बच्चों को ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा दे रहे हैं। वहीं अब दूरदर्शन के माध्यम से भी छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


दूरदर्शन देहरादून द्वारा दिनांक 24 अप्रैल 2020 से प्रात 10:00 बजे से 11:30 बजे तक कक्षा नौ, 10 एवं 12 के तीन विषयों के व्याख्यान से संबंधित तीन एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा। 
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए सचिव विद्यालय शिक्षा आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रदेश स्तर पर समस्त शिक्षण संस्थान अग्रिम आदेश तक बंद है। जिस वजह से छात्र छात्राओं का पठन-पाठन अत्यधिक प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से अनुरोध

इसी के दृष्टिगत कक्षा नौ, 10 एवं 12 के छात्र छात्राओं के शिक्षण को ध्यान में रखते हुए इस अवधि में कुछ विषयों यथा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित तथा अंग्रेजी से संबंधित व्याख्यान का प्रसारण दूरदर्शन के सहयोग से 24 अप्रैल से प्रातः 10:00 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा।

उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से अनुरोध किया है कि दूरदर्शन के माध्यम से प्रसारित हो रहे इस कार्यक्रम का अधिकतम लाभ उठाएं तथा यदि कोई सुझाव हो तो विभाग को अवश्य अवगत कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed