फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown latest news: Scientists from various institutes returned to Dehradun, quarantined himself

Coronavirus : देश-विदेश में शोध करने गए विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिक लौटे देहरादून, खुद को किया क्वारंटीन

Sat, 28 Mar 2020 12:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 28 Mar 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown latest news: Scientists from various institutes returned to Dehradun, quarantined himself
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

देश दुनिया में कोरोना वायरस का खतरा जहां सिर चढ़कर बोल रहा है, वहीं देश के साथ ही विदेशों में हो रहे तमाम वैज्ञानिक शोध पूरी तरह ठप हो गए हैं।

विज्ञापन


देहरादून स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान, वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी, भारतीय वन अनुसंधान संस्थान, जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, बोटैनिकल सर्वे ऑफ इंडिया, व भारतीय वन सर्वेक्षण समेत दर्जनभर संस्थानों के जो वैज्ञानिक देश के साथ ही विदेशों में वैज्ञानिक शोध करने गए थे। वह सभी देहरादून लौट आए हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं कोरोना वायरस से खौफजदा इन तमाम वैज्ञानिकों ने फिलहाल वैज्ञानिक शोधों का काम पूरी तरह रोक दिया है। इन तमाम वैज्ञानिकों के निवेशकों की ओर से सख्त हिदायत दी गई है कि वे घरों में ही रहे और लॉक डाउन के कानूनों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय वन्यजीव संस्थान के निदेशक डॉ. धनंजय मोहन ने बताया कि संस्थान के जो भी वैज्ञानिक वन्यजीवों पर शोध कर रहे थे। वे तमाम वैज्ञानिक फिलहाल संस्थान लौट आए हैं और उन्होंने अपने को घरों में ही क्वारंटीन कर लिया है। ऐसे में तमाम वैज्ञानिक शोध ठप हो हैं। हालांकि कुछ वैज्ञानिक घरों में रहकर ही कंप्यूटर के जरिए शोध कर रहे हैं।

वन अनुसंधान संस्थान के निदेशक अरुण सिंह रावत ने बताया कि फिलहाल तमाम तरह के शोध पर रोक लग गई है। देश के देश के विभिन्न इलाकों में गए वैज्ञानिक शोध को बीच में ही छोड़कर संस्थान लौट आए हैं। जैसे ही स्थितियां सामान्य होगी।

फिर उसके बाद आगे कोई निर्णय लिया जाएगा। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के निदेशक डॉ कालाचंद साईं ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते फिर हाल फील्ड में किए जाने वाले तमाम शोध रुक गए हैं। वैज्ञानिक अपने अपने घरों पर रहकर ही रिसर्च पेपर तैयार कर रहे हैं। जैसे ही कोरोना वायरस को लेकर कुछ स्थितियां सामान्य होगी तो आगे कोई निर्णय लिया जाए। कमोवेश यही बात अन्य वैज्ञानिक संस्थानों के अधिकारियों ने बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed