फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown latest news: navratri 2020, Mata path online, Pandit and Yajman connected in conferencing

Uttarakhand Lockdown: अब माता का पाठ भी ऑनलाइन, कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़े पंडित और यजमान

Fri, 27 Mar 2020 04:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 27 Mar 2020 04:15 PM IST
सार

- लॉकडाउन के कारण घरों में नवरात्र का पाठ करने नही जा पा रहे थे पंडित, अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का खोज विकल्प

विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown latest news: navratri 2020, Mata path online, Pandit and Yajman connected in conferencing
- फोटो : amar ujala

विस्तार

आधुनिक युग में पूजा और भक्ति में भी तकनीक का अभिनव प्रयोग देखने को मिल रहा। लॉकडाउन के कारण यजमानों के घर मां का पाठ करने नहीं जा पा रहे पंडितों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मां के पाठ का समाधान खोज निकाला।  कई यजमानों को भी मौजूदा संकट में यह तरीका खूब पसंद आ रहा हैं।

विज्ञापन


शांति विहार अजबपुर खुर्द निवासी आचार्य राघवेंद्र रतूड़ी ने कहा कि उनके हिमाचल, दिल्ली व ऋषिकेश में कई यजमान हैं। उन्होंने नवरात्र पर मां का सप्तशती का पाठ कराने को कहा, लेकिन कोरोना वायरस के कारण वह घर से बाहर नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन


लॉकडाउन के कोई भी पंडित किसी यजमान के घर पाठ नहीं कर पा रहे। ऐसे ने उन्होंने यजमान को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पाठ कराने का विकल्प दिया, जिसके बाद उन्होंने ऑनलाइन पाठ कराया। ऐसे ही कई पंडित भी इसी तरीके को अपना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार संग सुन रहे पाठ

लैपटॉप के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में एक तरफ पंडित जी होते हैं तो दूसरी तरफ यजमान अपने परिवार संग होते हैं। लॉक डाउन के चलते यजमान अपने पूरे परिवार संग पाठ में शामिल हो रहे हैं।

संपन्न वर्गों को भा रहा विकल्प

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवरात्र का पाठ कराने वाले लोगों में सभी संपन्न वर्ग के परिवार हैं। टेक्नोलॉजी के बारे में अधिक जानकारी होने के कारण इन्हें ऑनलाइन कनेक्टिविटी में ज्यादा दिक्कतें नहीं आ रही हैं। इसमें व्हाट्सएप, स्काइप व अन्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप्प की मदद ली जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed