Lockdown Uttarakhand : स्टाफ को पूरी तनख्वाह न देने, लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर देहरादून के 11 प्राइवेट स्कूलों को नोटिस
- कर्मचारियों का वेतन काटने और लॉकडाउन के उल्लंघन पर विभाग हुआ सख्त
- मुख्य शिक्षा अधिकारी ने दी स्कूलों को कार्रवाई की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टाफ को मार्च महीने की पूरी तनख्वाह न देने और लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने राजधानी के 11 प्राइवेट स्कूलों को नोटिस जारी किया है। इन सभी स्कूलों को कर्मचारियों का पूरा वेतन जारी करने और लॉकडाउन की शर्तों को मानने के निर्देश दिए गए हैं।
ऐसा न करने पर सीईओ ने सभी स्कूलों को चेतावनी दी है। मुख्य शिक्षा अधिकारी आशारानी पैन्यूली ने बताया कि मसूरी रोड स्थित आर्यन स्कूल में कर्मचारियों का वेतन काटे जाने की शिकायत मिली है। कर्मचारियों ने बताया कि उनका 22 मार्च से 31 मार्च तक का वेतन काट दिया गया है।
स्कूल प्रबंधन को तुरंत सभी कर्मचारियों की पूरी तनख्वाह जारी करने के निर्देश
जब कर्मचारियों ने प्रबंधन से इस संबंध में जानकारी मांगी तो उन्हें बताया कि आपका पैसा राहत कोष में दे दिया गया है। इस पर नाराजगी जताते हुए सीईओ ने स्कूल प्रबंधन को तुरंत सभी कर्मचारियों की पूरी तनख्वाह जारी करने के निर्देश दिए।
दूसरी ओर सेंट थॉमस स्कूल, मानव भारती इंटरनेशनल स्कूल, मैक्स इंटरनेशनल स्कूल, गैलेक्सियन पब्लिक स्कूल, फ्लाई फोर्ट पब्लिक स्कूल, सनराइज एकेडमी, दून वर्ल्ड स्कूल, वेल्हम गर्ल्स, वेल्हम ब्वॉयज, दून इंटरनेशनल स्कूल में लॉकडाउन के दौरान भी एडमिशन व अन्य प्रक्रियाएं चलने की शिकायत मिली है।
स्कूलों में अभिभावकों को प्रवेश के लिए बुलाया जा रहा है
बताया जा रहा है कि इन सभी स्कूलों में अभिभावकों को प्रवेश के लिए बुलाया जा रहा है। सीईओ ने इन सभी स्कूलों को नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिए हैं।
लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करते हुए स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ही मामलों में अगर विद्यालय प्रबंधन ने कुछ नहीं किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।