फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand lockdown latest news: demand special package for emigrants

Uttarakhand Lockdown : उत्तराखंड लौटे 60 हजार प्रवासियों के लिए मांगा स्पेशल पैकेज

Thu, 30 Apr 2020 03:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 30 Apr 2020 03:29 PM IST
सार

  • कहा, मनरेगा में अधिकतम 200 दिन दिया जाए काम
  • केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए सुझाव

विज्ञापन
Uttarakhand lockdown latest news: demand special package for emigrants
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

लॉकडाउन के बाद प्रदेश में वापस लौटे 60 हजार प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश को स्पेशल पैकेज दिया जाए। इसके साथ ही मनरेगा में 150 से 200 दिन का काम मिले। यह मांग  केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोविड-19 और लॉकडाउन के चलते स्थानीय लोगों की जीविका में मनरेगा अहम भूमिका निभा सकती है। इसलिए उसके अधिकतम कार्यदिवस को 100 दिन से बढ़ाकर 200 दिन किया जाए। कृषि मंत्री ने पहाड़ की बिखरी व छोटी जोत और कोरोना संकट के मद्देनजर पर्वतीय राज्यों को व्यक्तिगत कार्य के तहत सब्जी उत्पादन कृषि कार्य को भी मनरेगा में शामिल करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रिवर्स माइग्रेंट्स के स्वरोजगार के लिए रिलीफ पैकेज या नई योजना बनाई जा सकती है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से 670 न्याय पंचायतों में ग्रामीण हाट/बाजार की स्थापना को मंजूरी देने का भी अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि महामारी के कारण देश में हर प्रकार की आर्थिक गतिविधियां बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां शुरू हो सकती है। बैठक में प्रमुख सचिव ग्रामीण विकास मनीषा पंवार एवं अपर सचिव ग्राम्य विकास एवं कृषि उद्यान राम विलास यादव भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed