फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand lockdown Latest Live Update News: Know today All breaking

Uttarakhand Lockdown: आईटीबीपी के जवान में मिले कोरोना जैसे लक्षण, दिल्ली से जोशीमठ पहुंची थी टुकड़ी

Sun, 03 May 2020 07:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 May 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand lockdown Latest Live Update News: Know today All breaking
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में आईटीबीपी के एक जवान में कोरोना जैसे लक्षण पाए गए हैं। जिसके बाद जवान को आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कर दिया गया है। हाल ही में दिल्ली से आईटीबीपी की एक टुकड़ी जोशीमठ पहुंची थी।

विज्ञापन


इस टुकड़ी शामिल एक जवान की तबीयत खराब हुई, जिसके बाद जांच के लिए वह जिला अस्पताल में पहुंचा था। जवान को भर्ती कर स्वास्थ्य विभाग ने उनका सैंपल ब्लड टेस्ट के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. केके सिंह ने बताया कि जोशीमठ से एक आईटीबीपी जवान स्वयं ही जिला अस्पताल में अपने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंचा था। कोरोना जैसे लक्षण मिलने पर उसे एहतियातन भर्ती किया गया है। बताया कि जिले में अब तक 25 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 23 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें...अन्य जगह के खास अपडेट

- देहरदून के महंत इन्दिरेश अस्पताल के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट समेत स्टाफ के 23 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। ये सभी लोग दिल्ली से आए कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए थे।


- सरकार ने लोगों को राहत दी थी। प्रदेश में सोमवार से रजिस्ट्री शुरू होनी थी। आईजी स्टांप सौजन्या ने इसके आदेश भी जारी कर दिए थे। लेकिन । शाम को हुई बैठक में फिर से व्यव्स्था को रोकने का निर्णय लिया गया।

-एम्स ऋषिकेश की एक नर्सिंग स्टाफ में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने की मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। इसके साथ अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 60 हो गई है। वहीं, 39 मरीज ठीक हो चुके हैं।

-ऋषिकेश से गढ़वाल की तरफ जाने वाली लोगों की आज अचानक भीड़ बढ़ गई। पहाड़ की तरह जा रहे अधिकतर लोगों के पास वैलिड पास भी हैं। बैरिकेडिंग पर पुलिस और स्वास्थय विभाग की टीम इनको चेक करने के बाद ही आगे भेज रही है।

- हल्द्वानी में पास बनवाने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ लग गई। इस बिहार के कई लोग कोतवाली में जमा हो गए और वहां लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

-देहरादून में छूट मिलने के बाद निरंजनपुर मंडी में कई दिनों बाद पहले जैसी रौनक दिखाई दी। हालांकि सभी तरह की दुकानें चार मई से खुलनी हैं इसे लेकर भी लोगों में गफलत दिखाई दी। शहर में कई जगह वाइन शॉप खुल गई, जिन्हें पुलिस ने बंद कराया दिया।

-सुबह से ही आईएसबीटी पर मजदूर अपने घर वापस जाने के लिए आने शुरू हो गए। प्रशासन ने इनके लिए बसों का इंतजाम किया है। वहीं, राजपुर रोड से कई लोगों को सुबह गढ़वाल के लिए रवाना किया गया।

- शनिवार देर रात को देहरादून से कोटद्वार पहुंचे लोगों को यमकेश्वर ले जा रही रोडवेज बस को पौखाल कस्बे के ग्रामीणों ने रोका दिया। बस में सवार तीन लोगों के साथ की अभद्रता का भी आरोप है। बताया जा रहा है कि समझाने पर बस चालक, परिचालक और दो पटवारियों के साथ मारपीट भी की गई है। वहीं, बबाल की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, करीब आठ से दस लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed