फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown Extension: Two more Corona Positive Cases Identified In haridwar

Uttarakhand Lockdown: पांच दिन बाद हरिद्वार में दो और जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या हुई 37

Wed, 15 Apr 2020 12:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 Apr 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown Extension: Two more Corona Positive Cases Identified In haridwar
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में पांच दिन बाद दो और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग को आज मिली सभी 157 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में से दो मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, प्रदेश में नौ लोग ठीक होकर वापस लौट चुके हैं।

विज्ञापन


अपर सचिव युगल किशोर पंत के अनुसार, दोनों कोरोना पॉजिटिव में एक लक्सर क्षेत्र के बहादरपुर और दूसरा भगवान के मानकपुर माजरा से है। दोनों जमाती हैं। दोनों संक्रमितों को गुरुकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने दोनों क्षेत्रों को सील भी कर दिया है। इसके साथ ही अब हरिद्वार को अतसंवेदनशील जिला मानते हुए यहां प्रशासन ने आईटीबीपी के सैनिकों की तैनाती कर दी है। 
विज्ञापन


अब तक 2174 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। जिसमें से 1868 नेगेटिव हैं। वहीं अभी 273 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। हरिद्वार में दो और मामले आने के बाद अब वहां पांच संक्रमित केस हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार जिले संवेदनशील, जहां 3 तक रहेगी पाबंदी

प्रदेश सरकार ने माना है कि केवल चार जिले देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल ही संवेदनशील हैं। इन चार जिलों में सरकार 3 मई तक लॉकडाउन के तहत पाबंदियां बरकार रखने पर विचार कर रही है। केंद्र की गाइडलाइन आने के बाद अन्य नौ जिलों में लॉकडाउन के तहत आंशिक राहत देने की कार्ययोजना बनेगी। अभी यह निर्णय नहीं हुआ कि सरकार 20 अप्रैल से पहले इन जिलों में राहत देने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजेगी या फिर केंद्र से आने वाले निर्देश के बाद रणनीति तैयार करेगी।

सीएम ने की सतर्कता बरतने की अपील
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि प्रदेश में स्थिति अभी नियंत्रण में है। लेकिन भविष्य की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। देखा गया है कि इसमें कई बार मरीज में लक्षण सामने नहीं आ रहे हैं। वहीं कई मरीजों में 10 से भी ज्यादा दिनों में लक्षण सामने आ रहे हैं। ऐसे में सतर्क रहने की बहुत जरूरत है। 

जनता से अपील है कि अपना चेहरा, नाक, मुंह ढकें तभी बाहर निकलें। होम मेड मास्क को गर्म पानी में धोकर इस्तेमाल करें। इस समय जरूरी है कि स्थिति को किसी भी तरह से नियंत्रण में रखा जाए। इसके लिए सरकार को जो भी सख्त कदम उठाने पड़ेंगे वो उठाए जाएंगे। सरकार बार-बार लोगों से अपील कर रही है कि पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। धर्मगुरुओं से भी अपील की जा रही है कि वे आगे आएं और लोगों को जागरूक करें।

ये है संक्रमितों की जिलावार स्थिति

जिला                   संक्रमित
देहरादून                 18
नैनीताल                08
हरिद्वार                05
ऊधमसिंह नगर       04
अल्मोड़ा                 01
पौड़ी                      01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed