फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand lockdown: Children will read through community radio where there is no internet facility

उत्तराखंड लॉकडाउन: जहां इंटरनेट की सुविधा नहीं वहां सामुदायिक रेडियो के माध्यम से पढ़ेंगे बच्चे

Sun, 03 May 2020 01:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 May 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand lockdown: Children will read through community radio where there is no internet facility
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

उत्तराखंड में लॉकडाउन की वजह से स्कूल बंद है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के कई स्थानों पर इंटरनेट और स्मार्टफोन की सुविधा नहीं है, ऐसे में विभाग ने इन स्थानों पर सामुदायिक रेडियो के माध्यम से भी छात्रों को पढ़ाने का निर्णय लिया है। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से प्रदेश के समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


जिसमें कहा गया है कि प्रदेश के पांच जनपदों रुद्रप्रयाग, देहरादून, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल्र एवं टिहरी में 10 सामुदायिक रेडियो है। इनकी पहुंच जिले के साथ ही आस-पास के गांव में भी है। जहां प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों के लिए कहानियों से संबंधित प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि रेडियो से पुस्तकालय के उपयोग से संबंधित जानकारी भी प्रसारित की जाएगी। इसके अलावा बालिकाओं के लिए कौशल विकास से संबंधित सामग्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डनों एवं एससीईआरटी संकाय के सदस्यों के सहयोग से तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य परियोजना निदेशक ने कहा कि मंदाकिनी की आवाज (रुद्रप्रयाग) एवं हिमगिरी की आवाज (सहसपुर देहरादून) से संबंधित प्रसारण की समय सारणी उपलब्ध हो गई है। जबकि शेष सामुदायिक रेडियो से होने वाले प्रसारण की समयावधि से जनपदों को अलग से अवगत करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed