फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand lockdown: 132 Quarantine Jamaati Isolated in haridwar

Corona: होम और संस्थागत क्वारंटीन 132 जमातियों को किया आइसोलेट, दिल्ली से कोटद्वार पहुंचीं दो युवतियों पर मुकदमा

Sun, 19 Apr 2020 07:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार/कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार/कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 Apr 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand lockdown: 132 Quarantine Jamaati Isolated in haridwar
- फोटो : फाइल फोटो

हरिद्वार में कोरोना वायरस से संक्रमित सात लोगों में छह जमातियों के मामले आने पर संस्थागत और होम क्वारंटीन किए गए 132 जमातियों को आइसोलेशन केंद्र में आइसोलेट कर दिया है। जिले में अब विभिन्न आइसोलेशन केंद्र में 234 और संस्थागत क्वारंटीन 542 जमाती है।

विज्ञापन


कोरोना के सात पॉजिटिव मामले सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चुनौती बढ़ गई है। वंही दो नए मामले फिर से आने पर गतिविधियां तेज कर दी है। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि पिरान कलियर में क्वारंटीन किए जमातियों में से 85 को और अन्य होम क्वारंटीन किए गए 47 जमातियों को आइसोलेट कर दिया गया है । रविवार को 101 लोगों के सैंपल लिए और 103 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। सीएमओ ने बताया कि 896 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जबकि 692 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 204 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। क्षेत्रों में 435 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। 28 की शिकायतें आने पर मौके पर पहुंचकर उनका निवारण किया।
विज्ञापन


कोरोना मीटर
जांचे हुई - 435
क्वारंटीन - 00
आइसोलेट -132
सैंपल लिए - 101
रिपोर्ट आई - 103 नेगेटिव
नोट: रविवार की शाम तक मिली जानकारी के आधार पर आंकड़ा।

बैंक्वेट हॉल पाबंद, चार जवान किए क्वारंटीन

रुड़की में बैंक्वेट हॉल के राहत शिविर में ठहरे युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यहां तैनात चार जवानों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। स्वास्थ्य जांच में चारों सामान्य पाए गए। वहीं, पुलिस ने बैंक्वेट हॉल को सील कर दिया है।

लॉकडाउन के बाद हरिद्वार रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में बाहरी प्रदेशों के 20 लोगों को ठहराया गया था। इसमें से एक युवक की तबीयत खराब होने पर उसे 15 अप्रैल को सिविल अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो शिविर में ठहरे 19 लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट कर क्वारंटीन कर दिया गया था। इनके सैंपल लिए जा रहे हैं। यहां पुलिस के चार जवानों की ड्यूटी भी लगी थी। रविवार को बैंक्विट हॉल को सील कर जवानों को छुट्टी पर भेजकर होम क्वारंटीन का पालन करने के निर्देश दिए गए।

दिल्ली से चोरी-छिपे कोटद्वार पहुंचीं दो युवतियों और एक हिस्ट्रीशीटर पर मुकदमा दर्ज

कोतवाली पुलिस ने दिल्ली से चोरी-छिपे कोटद्वार पहुंचीं दो युवतियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। स्वास्थ्य विभाग की स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया है। वहीं, जंगल के रास्ते उन्हें जाफराबाद से कोटद्वार लाने के आरोप में एक हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि कमला, निवासी गिंवई स्रोत और शेफाली निवासी, बेलाडाट बीते शनिवार को दिल्ली से कोटद्वार पहुंची थीं। दोनों युवतियां उत्तर प्रदेश से जंगल के रास्ते यहां पहुंची थीं।

पुलिस ने दोनों युवतियों का पता लगाकर उनसे पूछताछ की। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि उन्हें उनका परिचित अजय वर्मा, पुत्र कलीराम, निवासी गोविंदनगर जाफराबाद जंगल के रास्ते कोटद्वार लाया है। रतूड़ी के मुताबिक अजय वर्मा हिस्ट्रीशीटर है। उसका कोटद्वार कोतवाली में आपराधिक रिकॉर्ड हैं।  लॉकडाउन के उल्लंघन में दो युवतियों समेत हिस्ट्रीशीटर के विरूद्ध आईपीसी की धारा 188 और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed