फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Lawsuit filed on Bjp mla Rajkumar Thukral brother assault a Boy

उत्तराखंड: विधायक राजकुमार ठुकराल के भाई पर मुकदमा दर्ज, पार्षद के बेटे ने लगाया मारपीट का आरोप  

Wed, 01 Jul 2020 11:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Jul 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Lawsuit filed on Bjp mla Rajkumar Thukral brother assault a Boy
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड के रुद्रपुर में ईश्वरी कॉलोनी वार्ड नंबर 31 की महिला पार्षद के बेटे से मारपीट और गालीगलौच करने के आरोप में पुलिस ने विधायक राजकुमार ठुकराल के भाई संजय ठुकराल पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि क्षेत्रवासियों ने डामरीकरण के दौरान अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो विधायक के भाई ने मारपीट और गाल गलौच की।   
विज्ञापन


पार्षद सुनीता मुंजाल के बेटे सचिन मुंजाल ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात पीडब्ल्यूडी की ओर से उनके क्षेत्र में रोड का डामरीकरण किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डामरीकरण में घटिया और कम माल का इस्तेमाल करने की शिकायत क्षेत्रवासियों ने उनसे की थी। आरोप है कि शिकायत के बाद रात सवा नौ बजे वह पार्षद के प्रतिनिधि के तौर पर मौके पर गए। जहां घटिया क्वालिटी की सामग्री को लेकर उसकी मुंशी व श्रमिकों से कहासुनी हो गई।

इसी बीच मुंशी ने फोन करके विधायक के भाई संजय ठुकराल को बुला लिया। आरोप है कि विधायक के भाई ने मौके पर पहुंचते ही उसके साथ मारपीट और गालीगलौच कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया तहरीर के बाद संजय ठुकराल के खिलाफ गाली गलौच, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

क्षेत्र में डामरीकरण के दौरान पार्षद का बेटा मुंशी और श्रमिकों से अभद्रता कर रहा था। इसकी शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचा। युवक को समझाने का प्रयास किया था, लेकिन वह नहीं माना। युवक की ओर से लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। 
संजय ठुकराल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed