{"_id":"5ecffd798ebc3e903a578f15","slug":"uttarakhand-lawsuit-filed-against-unknown-for-spread-fake-news-of-fire-broke-out-in-forest-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: जंगलों में आग की फर्जी खबर वायरल करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: जंगलों में आग की फर्जी खबर वायरल करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Thu, 28 May 2020 11:39 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 28 May 2020 11:39 PM IST
सार
- वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह रावत में साइबर थाने में दर्ज कराया अभियोग
- सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने में अब तक 104 लोगों पर कार्रवाई
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के जंगलों में आग की फर्जी खबर प्रसारित करने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस महानिदेशक अपराध अशोक कुमार के आदेश पर जंगलों में आग लगने की झूठी खबर को लेकर साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
मुकदमा वन रेंजर मोहन सिंह रावत ने दर्ज कराया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश और विदेश की आग के फोटोग्राफ लगाकर सरकार और वन विभाग की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
डीजी ने बताया कि विवेचना के दौरान दोषियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई है। प्रदेश में अब तक 104 लोगों पर मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Rumours about Forest Fire in uttarakhand using #uttarakhandwildfire #PrayForUttarakhand are completely false and mischievous.. Uttarakhand police is going to lodge FIR against such rumour mongers@ANI @aajtak @ABPNews @PIBHindi @PIBFactCheck @tsrawatbjp @News18India pic.twitter.com/MAli1ZObxm— Ashok Kumar IPS (@Ashokkumarips) May 27, 2020