फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: Many Roads Closed in Kumaon

Weather Update: कुमाऊं में बारिश का कहर, बंद सड़कों ने बढ़ाई मुसीबत,यातायात ठप

Fri, 21 Aug 2020 12:07 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़/बागेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़/बागेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Aug 2020 12:07 AM IST
सार

  • पिथौरागढ़ में 26, बागेश्वर में 14, चंपावत में 6 सड़कों पर यातायात ठप
  • लोगों के लिए दैनिक जरूरतों का सामान जुटाना हुआ मुश्किल
    मलबा आने से टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग छह घंटे रहा बंद

विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: Many Roads Closed in Kumaon
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। पिथौरागढ़ जिले में बारिश से बॉर्डर की दो सड़कों समेत 26 मोटर मार्ग बंद पड़े हैं। सेरा में बुधवार देर रात एक मकान भरभराकर जमींदोज हो गया। उमरगड़ा में भी एक घर क्षतिग्रस्त हुआ है।

विज्ञापन


बागेश्वर जिले में 14, अल्मोड़ा में एक, चंपावत और नैनीताल जिले में छह सड़कें बंद पड़ी हैं। सड़कें बंद होने से लोगों के लिए दैनिक जरूरतों का सामान जुटाना मुश्किल हो गया है। इधर, रामनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को धनगढ़ी नाला उफान पर आ गया।
विज्ञापन


इस दौरान नाले में फंसी एक खाली कार बह गई। गनीमत रही कि वाहन में सवार सभी छह यात्री पहले ही उतर गए थे। वहीं एक बाइक भी तेज बहाव में बह गई और बाइक सवार सकुशल बच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीहाट के खेतार कन्याल में बारिश से एक दर्जन पेयजल लाइनें ध्वस्त हो गईं।  यहां पांच मकान पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गए हैं। प्रभावितों ने पड़ोसियों के वहां शरण ले रखी है। चंपावत जिले में टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौन-स्वांला के बाद अब बाराकोट के सिंगदा की पहाड़ी नई मुसीबत बनकर आई है।

बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सिंगदा के पास पहाड़ी का एक हिस्सा दरक ने से छह घंटे यातायात ठप रहा। करीब 11:30 बजे एनएच से मलबा हटाया जा सका। लगातार हो रही बारिश से बागेश्वर जिले में चिड़ंग गांव में एक मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त जबकि शौचालय ध्वस्त हो गया। बुधवार की शाम को 11 केवी की लाइन के कई पोल भूस्खलन से ढहने से 24 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed