फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand latest news : Semester exam in HNB Garhwal University colleges, wrong paper in sgrr pg college

एक्सक्लूसिव : देहरादून के एसजीआरआर में पहुंचा गलत पेपर, गढ़वाल विवि ने ई-मेल से भेजा दूसरा

Sun, 20 Sep 2020 01:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 20 Sep 2020 01:30 AM IST
सार

  • गढ़वाल विश्वविद्यालय ने ई-मेल से भेजा दूसरा पेपर, 15 मिनट का मिला अतिरिक्त समय 
  • सभी कॉलेजों में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही छात्रों को मिली परीक्षा केंद्र में एंट्री

विज्ञापन
uttarakhand latest news : Semester exam in HNB Garhwal University colleges, wrong paper in sgrr pg college
अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू - फोटो : amar ujala

विस्तार

गढ़वाल विवि की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गईं। एसजीआरआर पीजी कॉलेज में बॉटनी स्किल पेपर गलत आने से हड़कंप मच गया। हालांकि, जल्द ही दूसरा पेपर ई-मेल से आ गया और छात्रों की परीक्षा करा दी गई। 

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : फिर टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, शनिवार को मिले दो हजार से ज्यादा नए मरीज
विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही एसजीआरआर पीजी कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज, एमकेपी पीजी कॉलेज और डीबीएस पीजी कॉलेज में छात्रों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थीं। हालांकि सभी कॉलेजों में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले बनाए गए थे। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही छात्रों को केंद्र में एंट्री दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसजीआरआर पीजी कॉलेज में बॉटनी स्किल का पेपर गलत आ गया। छात्रों ने पेपर देखा तो उनके होश उड़ गए। कॉलेज प्रशासन ने तत्काल सूचना गढ़वाल विवि को दी। इसके बाद गढ़वाल विवि की ओर से ई-मेल पर नया पेपर भेज दिया गया।

कॉलेज प्रशासन ने पेपर का प्रिंट निकालकर छात्रों को बांट दिया। इस वजह से बॉटनी के छात्रों को करीब 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. वीए बौड़ाई ने बताया कि विवि की तत्परता से सही और निर्विवाद परीक्षा संपन्न हुई। 

95 प्रतिशत से अधिक छात्रों ने दी पहले दिन परीक्षा

शनिवार को 95 प्रतिशत से अधिक छात्रों ने परीक्षाएं दीं। डीएवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वीए बौड़ाई ने बताया कि शनिवार की परीक्षा के लिए 1533 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 1421 ने परीक्षा दी। 132 छात्र अनुपस्थित रहे। डीबीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वीसी पांडेय ने बताया कि पहली पाली में सभी 143 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

दूसरी पाली में 209 में से 208 छात्रों ने हिस्सा लिया। एसजीआरआर पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वीए बौड़ाई ने बताया कि पहली पाली के लिए 80 में से 79 छात्र उपस्थित रहे। दूसरी पाली में सभी 150 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। एमकेपी कॉलेज में भी 95 प्रतिशत से ऊपर उपस्थिति रही।

पहली बार आए बहुविकल्पीय प्रश्न

कोविड के चलते इस बार गढ़वाल विवि की परीक्षाएं काफी देरी से शुरू हो पाई हैं। विवि ने छात्रों की परीक्षा के लिए बहुविकल्पीय सवालों का पैटर्न शुरू किया है। इसके तहत 35 बहुविकल्पीय सवाल पूछे गए। छात्रों ने अपने जवाब ओएमआर शीट पर भरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed