फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand latest news : Order issued for giving 20 kg of grain on every ration card

उत्तराखंड : हर राशन कार्ड पर 20 किलो अनाज देने का आदेश जारी, सचिव खाद्य ने जारी किए आदेश

Fri, 14 May 2021 12:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 14 May 2021 12:32 PM IST
सार

खाद्य सचिव ने कहा कि कोविड महामारी को देखते हुए राज्य खाद्य योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को तीन महीनों के लिए आठ रुपये 60 पैसे प्रति किलो के हिसाब से दस किलो गेहूं और 11 रुपये किलो के हिसाब से दस किलो चावल दिया जाएगा।

विज्ञापन
uttarakhand latest news : Order issued for giving 20 kg of grain on every ration card
सरकारी राशन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में हर राशन कार्ड पर मई से जुलाई तक 20 किलो अनाज मिलेगा। जिसमें में 10 किलो गेंहू और 10 किलो चावल दिया जाएगा। सचिव खाद्य सुशील कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू: शुक्रवार से 18 मई तक रोज तीन घंटे खुलेंगी राशन की दुकानें
विज्ञापन


खाद्य सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में राज्य खाद्य योजना के तहत प्रति राशन कार्ड धारकों को टाइड ओवर एलोकेशन के तहत आवंटित खाद्यान से 11 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से ढाई किलो चावल और आठ रुपये 60 पैसे प्रति किलोग्राम के हिसाब से पांच किलो गेहूं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य सचिव ने कहा कि कोविड महामारी को देखते हुए राज्य खाद्य योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को तीन महीनों के लिए आठ रुपये 60 पैसे प्रति किलो के हिसाब से दस किलो गेहूं और 11 रुपये किलो के हिसाब से दस किलो चावल दिया जाएगा। सचिव ने आयुक्त खाद्य को जारी आदेश में कहा है कि आदेश वित्त विभाग की सहमति से जारी किया जा रहा है। तय दर पर राशन कार्डधारकों को अनाज उपलब्ध कराया जाए। 

20 मई से मिलने लगेगा 20 किलो अनाज

खाद्य सचिव सुशील कुमार के मुताबिक राशन कार्ड धारकों को 20 मई से 20 किलो अनाज मिलने लगेगा। जबकि अगले महीने में एक जून से 20 किलो अनाज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को राशन कार्डधारकों को अनाज दिए जाने के संबंध में कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

सस्ता गल्ला राशन विक्रेताओं को इसी हफ्ते मिलेगा रुका कमीशन

प्रदेश के सस्ता गल्ला राशन विक्रेताओं को इस सप्ताह पिछले एक साल से रुका कमीशन मिलेगा। खाद्य सचिव सुशील कुमार के मुताबिक प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना एवं परिवहन मद में केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 25 करोड़ का बजट मिल चुका है। जिलों को जल्द यह धनराशि आवंटित कर दी जाएगी।

प्रदेश के सस्ता गल्ला विक्रेताओं के मुताबिक उनका पिछले एक साल से कमीशन रुका है। कई बार के आश्वासन के बाद भी उन्हें कमीशन नहीं दिया गया। उत्तराखंड सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि यदि रुका कमीशन न मिला तो राशन विक्रेता अगले महीने से राशन नहीं बांटेगे।

इस बार कई राशन विक्रेता खाद्यान का उठान कर चुके हैं, लेकिन अगली बार बिना कमीशन मिले खाद्यान उठान नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राशन विक्रेताओं को इस महीने का कमीशन कब मिलेगा, कुछ पता नहीं है। विभाग की ओर से समय पर कमीशन न दिए जाने से राशन विक्रेताओं को खासी दिक्कतें पेश आ रही हैं।

संयुक्त सचिव खाद्य पीएस पांगती के मुताबिक विभाग को इस मद में बजट मिल चुका है। अलगे दो दिनों के भीतर यह धनराशि जिलों को आवंटित कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed