{"_id":"5e84173d8ebc3e774850cb1b","slug":"uttarakhand-latest-news-in-hindi-police-constables-beaten-by-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की शिकायत पर जांच करने पहुंचे दो सिपाहियों को घेराबंदी कर लोगों ने लाठियों से पीटा, एक सिपाही गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मारपीट की शिकायत पर जांच करने पहुंचे दो सिपाहियों को घेराबंदी कर लोगों ने लाठियों से पीटा, एक सिपाही गंभीर
Wed, 01 Apr 2020 01:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 01 Apr 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर सुल्तानपुर पट्टी में मारपीट की शिकायत पर जांच करने पहुंचे दो सिपाहियों को घेराबंदी कर लोगों ने लाठियों से हमला कर दिया। घटना में सिपाही ज्ञान सिंह और सुबोध शर्मा घायल हो गए।
विज्ञापन
ज्ञान सिंह सिपाही गंभीर बताया गया। उसे काशीपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल एनबी भट्ट ने बताया कि मंगलवार को रात एक शिकायत पर पुलिस कर्मी सुल्तानपुर पट्टी की बिहार बस्ती में गये थे।
विज्ञापन
इस दौरान लोगों ने घेराबंदी कर हमला कर दिया। जिसमें ज्ञान सिंह सिपाही का सिर फट गया। जबकि सुबोध शर्मा घायल हो गया। दोनों को काशीपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में छह नामजद हैं और चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपी घर से फरार हैं।
विज्ञापन