{"_id":"60fa94ca639ef91d4b648012","slug":"uttarakhand-land-law-voice-started-rising-from-in-bjp-demand-for-formation-of-expert-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड भू-कानून : भाजपा के भीतर से भी उठने लगी आवाज, विशेषज्ञ समिति बनाने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड भू-कानून : भाजपा के भीतर से भी उठने लगी आवाज, विशेषज्ञ समिति बनाने की मांग
Fri, 23 Jul 2021 04:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 23 Jul 2021 04:00 PM IST
सार
भाजपा नेता ने कहा कि पूर्व में वह इस मसले को लेकर पूर्ववर्ती त्रिवेंद्र सरकार को मांग पत्र सौंप चुके हैं।
विज्ञापन
पूर्ववर्ती त्रिवेंद्र सरकार को मांग पत्र सौंप चुके हैं अजेंद्र अजय
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में नए भू-कानून को लेकर अब भाजपा में पार्टी के भीतर से भी आवाज उठने लगी है। भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने कहा कि इसके लिए विशेषज्ञ कमेटी बनाकर सरकार नया भू-कानून लागू करे।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा कि पूर्व में वह इस मसले को लेकर पूर्ववर्ती त्रिवेंद्र सरकार को मांग पत्र सौंप चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को सौंपे पत्र में कहा था कि उत्तराखंड की विशिष्टता को कायम रखने और राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से पर्वतीय क्षेत्र को विशेष क्षेत्र अधिसूचित किया जाए।
विज्ञापन
पर्वतीय क्षेत्रों में भूमि के क्रय विक्रय के लिए विशेष व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेेश के निर्माण के पीछे उसके इतिहास, सभ्यता, संस्कृति, परंपरा, भाषा आदि के संरक्षण की भावना छिपी होती है। यदि ये तत्व गायब हो जाएं तो प्रदेश आत्मा विहीन माना जाएगा। प्रदेश के भौतिक विकास के साथ इन सबके संरक्षण की भी आवश्यकता है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में भू-कानून जैसे गंभीर विषय पर युवाओं की ओर से सोशल मीडिया में अभियान शुरू किया गया है। इससे यह प्रतीत होता है कि उत्तराखंड की युवा पीढ़ी भू-कानून को लेकर संवेदनशील है। जो अपनी जड़ों को बचाने के लिए पूरी तरह से जागरूक है।
युवा शक्ति देवभूमि की सभ्यता, संस्कृति, परंपरा व इतिहास के संरक्षण के लिए चिंतित है। युुवा शक्ति का यह अभियान सराहनीय है। मैं स्वयं इस विषय को लेकर चिंतित रहा हूं।