फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Laksar Accident News Driver runs over tractor-trolley, trapped tempo driver head severed from body

Roorkee: दर्दनाक...टक्कर लगने के बाद चालक ने दौड़ाई ट्रैक्टर-ट्रॉली, फंसे टेंपो चालक का सिर हुआ धड़ से अलग

Fri, 01 Mar 2024 07:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 Mar 2024 07:54 PM IST
सार

Uttarakhand Accident News:आरोप है कि टेंपो में टक्कर लगने के बाद चालक ने ट्रैक्टर दौड़ा दिया। इस बीच कालूराम की गर्दन ट्रैक्टर-ट्राॅली में फंस गई। इसके बाद भी ट्रैक्टर चालक कालूराम को दूर तक घसीटता ले गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Laksar Accident News Driver runs over tractor-trolley, trapped tempo driver head severed from body
लक्सर में हादसे में टेंपो चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की के लक्सर क्षेत्र में खनन सामग्री से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक टेंपो को टक्कर मार दी। आरोप है कि टेंपो चालक ने नीचे उतरकर इसका विरोध किया तो चालक ने ट्रैक्टर दौड़ा दिया। इसमें टेंपो चालक फंस गया और उसका सिर धड़ से अलग हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने शव को रायसी चौराहे पर रखकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रायसी गांव निवासी कालूराम (50) हरिद्वार में टेंपो चलाने का कार्य करते थे। बृहस्पतिवार रात वह हरिद्वार से टेंपो लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह रायसी चौराहे से पहले शराब के ठेके के पास पहुंचे तो रायसी की ओर से लक्सर की तरफ जा रही खनन सामग्री से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टेंपो को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कालूराम ने टेंपो से नीचे उतरकर टक्कर मारने का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लैट में मिला नाबालिग का शव: 52 मिनट में घटा सब कुछ...CCTV में कैद हुई घटना, पिटाई से सहमी हुई थी मासूम

Uttarakhand Laksar Accident News Driver runs over tractor-trolley, trapped tempo driver head severed from body

आरोप है कि चालक ने ट्रैक्टर दौड़ा दिया। इस बीच कालूराम की गर्दन ट्रैक्टर-ट्राॅली में फंस गई। इसके बाद भी ट्रैक्टर चालक कालूराम को दूर तक घसीटता ले गया। इसे कालूराम का सिर धड़ से अलग हो गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना रायसी चौकी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को दे दिया।

वहीं, परिजन और ग्रामीणों ने शव को रायसी चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया और ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। इसके बाद परिजन शांत हुए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed