फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Former Chief Minister Harish Rawat responded to the criticisms after the election defeat

हरीश रावत: दो दिन शांत बैठने के बाद फिर तेवरों के साथ लौटे हरदा, खुद को योद्धा बताते हुए आलोचनाओं का दिया जवाब

Sun, 13 Mar 2022 05:13 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 13 Mar 2022 05:13 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की हार के साथ ही उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलों का दौर भी शुरू हो गया। इसी के साथ उन्हें कई आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं। चुनाव नतीजे आने के बाद मायूस हुए हरीश रावत ने अब आलोचनाओं का जवाब दिया। 

विज्ञापन
Uttarakhand: Former Chief Minister Harish Rawat responded to the criticisms after the election defeat
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

विस्तार

दो दिन शांत बैठने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक बार फिर नए तेवरों के साथ सामने आए हैं। चुनाव में मिली हार के बाद तमाम प्लेटफॉर्म पर उनको लेकर हो रही आलोचनाओं का उन्होंने करारा, लेकिन सधी हुई भाषा में जवाब दिया है। अपने फेसबुक पेज पर हरीश ने लिखा है कि पराजय के बाद पराजित सेनापति को हमेशा आलोचनाएं सुननी पड़ती हैं।

विज्ञापन


वह भी एक स्वघोषित ही सही, सेनापति न सही, लेकिन एक योद्धा तो हैं ही। बहुत सारे लोग, जिनमें भाजपा के सोशल मीडिया टीम और कुछ उनके प्रिय मित्र भी शामिल हैं, उन पर दनादन प्रहार कर रहे हैं। हरीश ने ऐसे लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक पराजित योद्धा पर चोट पर चोट कर रहे हैं। इसके लिए भाजपा की ओर से गढ़े हुए झूठ का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन


हरीश ने कहा कि उनकी सरकार ने कभी भी शुक्रवार की नमाज की छुट्टी का कोई आदेश नहीं निकाला। मगर भाजपा ने एक झूठ को फैला दिया। दूसरा झूठ मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोलने को लेकर है। उनसे कभी किसी मुसलमान भाई ने उत्तराखंड तो छोड़िए देशभर के किसी मुसलमान भाई ने मुस्लिम यूनिवर्सिटी या मुस्लिम कॉलेज खोलने की मांग नहीं की है। मगर यह भी झूठा प्रचार किया गया और लोगों के मन में जहर घोला गया है। उन्होंने कहा कि झूठ हमेशा कायरों का सहारा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  विधानसभा चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए दीपिका पांडे ने दिया अपने पद से इस्तीफा

इस प्रकार के झूठ गढ़ने वाले कायर हैं। हरीश ने कहा कि जब वह धर्म को समझने लायक हुए स्वामी विवेकानंद ने हिंदू धर्म और सनातन धर्म के विषय में जो कुछ सात समुद्र पार कहा और जो दुनिया को समझाया, धर्म को लेकर उन्होंने भी उसी समझ को ग्रहण किया। वह उसी रूप में हिंदू धर्म को मानते हैं। हरीश ने कहा कि उन्हें अपने हिंदू होने पर गर्व है। वह उतना ही गर्व इस बात पर भी करते हैं कि वह सभी धर्मों, सभी धर्म स्थलों और आस्था स्थलों के प्रति आदर व सम्मान का भाव रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed