फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Kotdwar Collapse Malan bridge other Pillars Also Damaged

Kotdwar: टूटे मालन पुल के अन्य पिलरों की नींव भी हिली, पूरी तरह से गिरने का बढ़ा खतरा, मरम्मत होना मुश्किल

Mon, 17 Jul 2023 11:45 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Jul 2023 11:45 AM IST
सार

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने यमुना कॉलोनी स्थित अपने सरकारी आवास पर कोटद्वार क्षेत्र में आपदा से नुकसान को लेकर आपदा प्रबंधन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
Uttarakhand Kotdwar Collapse Malan bridge other Pillars Also Damaged
कोटद्वार में मालन पुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटद्वार में मालन नदी पर बीच से टूटे पुल की मरम्मत करना मुश्किल है। इस पुल के अन्य पिलर भी झुक चुके हैं। इससे अब इसे पूरी तरह गिरने का खतरा है। आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों की टीम टूटे पुल की तकनीकी जांच करेगी। आम लोगों की सुविधा के लिए टूटे पुल के समीप ही ह्यूम पाइप से वैकल्पिक मार्ग का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन


रविवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने यमुना कॉलोनी स्थित अपने सरकारी आवास पर कोटद्वार क्षेत्र में आपदा से नुकसान को लेकर आपदा प्रबंधन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मालन नदी पर पुल टूटने की घटना पर नाराजगी जताई। कहा, आपदा प्रबंधन की लापरवाही और अधिकारियों के ढीले रवैये के कारण पुल टूटा है। जिससे कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


Kotdwar: मंदिर में जलाभिषेक करने गई युवती और किशोरी स्नान करते समय नयार नदी में बहीं, दोनों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोटद्वार की स्थिति पर लगातार नजर बनाने और प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रभावितों को रहने खाने व अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए। जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की निकासी जल्द की जाए। जलजनित रोगों से बचाव के लिए भी सभी आवश्यक व्यवस्था की जाए। बारिश से पेयजल, विद्युत, सड़क व अन्य व्यवस्थाएं जो प्रभावित हुई हैं, उन्हें शीघ्र सुचारु किया जाए। अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और प्रभावितों तक तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

विस अध्यक्ष ने कोटद्वार व भाबर को जोड़ने के लिए वैकल्पिक मार्ग मवाकोट-कण्वाश्रम को लोक निर्माण विभाग के माध्यम से जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से चौड़ा और सुगम करने के साथ ही वैकल्पिक मार्ग पर रात के समय आवागमन के लिए स्ट्रीट लाइट लगाने को कहा। साथ ही आपदा प्रबंधन को कोटद्वार क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। बैठक में आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत सिन्हा, लोक निर्माण विभाग सचिव पंकज पांडे, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता गढ़वाल मंडल दयानंद मौजूद थे।

वैकल्पिक मार्ग के लिए आपदा प्रबंधन उपलब्ध कराए धनराशि
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने वैकल्पिक मार्ग के लिए आपदा प्रबंधन सचिव को सिंचाई विभाग से धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जल्द ही वैकल्पिक मार्ग का काम शुरू करने को कहा। उन्होंने कहा कि आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों से टूट पुल की तकनीकी जांच की जाएगी। पुल के अन्य पिलर भी झुक गए हैं जिससे पुल का मरम्मत कार्य करना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed