{"_id":"66a13d2d103e075f9d066487","slug":"uttarakhand-kedarnath-assembly-by-election-proposal-sent-to-election-commission-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ विधानसभा: उपचुनाव का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा, विधायक शैलारानी के निधन से खाली हुई सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ विधानसभा: उपचुनाव का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा, विधायक शैलारानी के निधन से खाली हुई सीट
Wed, 24 Jul 2024 11:14 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:14 PM IST
सार
केदारनाथ से भाजपा विधायक शैलारानी रावत का नौ जुलाई को निधन हो गया है। उनके निधन के बाद केदारनाथ विधानसभा सीट खाली हो गई है।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद खाली हुई केदारनाथ विधानसभा पर उपचुनाव का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेज दिया है। अब चुनाव आयोग ही उपचुनाव की तिथियों का एलान करेगा।
विज्ञापन
केदारनाथ से भाजपा विधायक शैलारानी रावत का नौ जुलाई को निधन हो गया है। उनके निधन के बाद केदारनाथ विधानसभा सीट खाली हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि सीट रिक्त होने के संबंध में पत्र केंद्रीय चुनाव आयोग को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Uttarakhand: गढ़वाल से देहरादून के नहीं काटने होंगे चक्कर, गोपेश्वर और कोटद्वार में खुलेंगे पासपोर्ट कार्यालय
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रिक्त सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना चुनाव आयोग ही जारी करता है। आयोग से अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं आई है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग यूपी में होने वाले उपचुनावों के साथ ही उत्तराखंड की इस सीट पर भी उपचुनाव करा सकता है। गौरतलब है कि हाल में चुनाव आयोग ने बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा का उपचुनाव संपन्न कराया है।