फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: JP Nadda will go for Ganga Aarti in Haridwar

उत्तराखंड: जेपी नड्डा के स्वागत कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी, गंगा आरती में होंगे शामिल 

Wed, 02 Dec 2020 11:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 02 Dec 2020 11:05 PM IST
सार

  • शांतिकुंज और निरंजनी अखाड़ा जाएंगे, कार्यकर्ताओं की बनेगी मानव श्रंखला 

विज्ञापन
Uttarakhand: JP Nadda will go for Ganga Aarti in Haridwar
जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चार दिसंबर को हरिद्वार में संतों से भेंट करेंगे। वे शांतिकुंज और निरंजनी अखाड़ा में संतों का आशीर्वाद लेंगे और शाम के समय गंगा आरती में शामिल होंगे। प्रदेश संगठन नड्डा के चार दिवसीय प्रवास कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुट गया है। पार्टी उनके स्वागत कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी में है। पहले दिन नेपाली फार्म से हरिद्वार तक पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्वागत के लिए मानव श्रंखला बनाएंगे। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का हरिद्वार दौरे का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। नड्डा के चार दिसंबर दोपहर 12.40 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से अपराह्न डेढ़ बजे शांतिकुंज हरिद्वार आएंगे। वहां वे अपराह्न तीन बजे तक शांतिकुंज में कार्यक्रमों में भाग लेंगे। अपराहन तीन बजे वे निरंजनी अखाड़ा जाएंगे जहां वह अखाड़ा परिषद व संतों के साथ बैठक में भाग लेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद शाम 5.10 बजे वह हर की पैड़ी पहुंचेंगे और गंगा की पूजा व आरती में शामिल होंगे। भगत ने बताया कि जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत होगा। जगह-जगह पर उनके स्वागत में पुष्प वर्षा होगी। कोविड-19 की रोकथाम के नियमों का ध्यान रखते हुए कुछ स्थानों पर मानव श्रंखला भी बनाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ व मंडल अध्यक्षों के साथ मंच साझा करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं के लिए यादगार रहेगा। वह प्रवास कार्यक्रम के दौरान देहरादून में बूथ और मंडल अध्यक्षों के साथ मंच साझा करेंगे। 

पार्टी ने दो कार्यकर्ता उन्मुख महत्वपूर्ण कार्यक्रम रखे हैं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यह बात राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बार-बार कहते हैं कि कार्यकर्ता पार्टी का प्राण है और हम सभी कार्यकर्ता हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराखंड दौरे में दो कार्यकर्ता सम्मान से जुड़ी बैठकें होंगी। इनमें से एक बैठक छह दिसंबर को बूथ समिति की होगी। यह बैठक प्रेमनगर कांवली मंडल के बूथ संख्या 42 में होगी, जो सामुदायिक मिलन केंद्र में दोपहर दो बजे शास्त्रीनगर में होगी।

इससे पूर्व आंबेडकर नगर मंडल की बैठक हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में पांच दिसंबर को 3.30 बजे से होगी। इन बैठकों में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बूथ अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष मंच पर रहेंगे।

डॉ. भसीन ने कहा कि ये बैठकें भारतीय जनता पार्टी की कार्य संस्कृति का एक महत्वपूर्ण अंग है। संगठन की सर्वोच्च इकाई और पहली व दूसरी इकाई के अध्यक्ष साथ साथ बैठेंगे और समान भाव से बैठक में सहभागिता करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed