फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Jilla president election withdrawal of nomination today

उत्तराखंड जिला-क्षेत्र पंचायत चुनाव: जिला और क्षेत्र पंचायतों में 92 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

Tue, 05 Nov 2019 10:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 05 Nov 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Jilla president election withdrawal of nomination today
प्रतीकात्मक तस्वीर

जिला और क्षेत्र पंचायतों के पदाधिकारियों के निर्वाचन में अब निर्विरोध पदाधिकारियों की संख्या 92 हो गई है। नामांकन तक यह संख्या केवल 62 थी। दो दिन के अंतराल में ही सारे पदों पर 30 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक नाम वापसी के बाद अब चार जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध हुए हैं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर चार, प्रमुख पद पर 27, ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर 28 और कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर 29 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन


दो दिन की नाम वापसी के बाद कुल तीस और प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद आयोग की ओर से 62 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए थे। आयोग के मुताबिक जिलों से अभी पूरी सूचना नहीं मिल पाई है। नाम वापसी चार नवंबर तक थी। अब आयोग की ओर से छह नवंबर को ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ और कनिष्ठ उप प्रमुखों के पदों पर मतदान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन के शपथपत्र फाड़े, नोटिस बोर्ड भी तोड़ा

रुड़की तहसील में नामांकन कक्ष के बाहर चस्पा किए गए नामांकनपत्रों के शपथपत्र आदि को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फाड़ कर फेंक दिया। वहीं नोटिस बोर्ड को भी तोड़ दिया गया। इस बारे में तहसील में ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड की ओर से सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं प्रशासन की ओर से दोबारा नामांकन के शपथपत्र आदि चस्पा किए गए हैं।

इन दिनों रुड़की नगर निगम के चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए रुड़की तहसील में नामांकन कक्ष बनाया गया है। नामांकन के दौरान जितने भी प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किए गए हैं, उनके शपथपत्र की फोटो कॉपी निर्वाचन विभाग की ओर से नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई थी। इसके पीछे वजह है कि दावेदार जमा किए गए शपथपत्र देख सकें और गलत जानकारी देने वाले के नामांकन के खिलाफ आपत्ति कर सकें, लेकिन रविवार की रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने नोटिस बोर्ड पर लगे शपथपत्र आदि को फाड़ कर फेंक दिया। वहीं नोटिस बोर्ड को भी तोड़ दिया।

सुबह होने पर मामले की जानकारी मिल सकी। इसके बाद तहसील में ड्यूटी पर कार्यरत होमगार्ड की ओर से मामले को लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं आरोपी की तलाश कर कार्रवाई की मांग की गई है। एसआई बारु सिंह चौहान ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। उधर, एसडीएम रविंद्र बिष्ट ने बताया कि तीन नवंबर की रात को किसी ने नामांकन कक्ष के बाहर लगाए गए शपथपत्र आदि फाड़ दिए हैं और नोटिस बोर्ड भी तोड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है। साथ ही शपथपत्रों को फिर से चस्पा कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed