फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uttarakhand Jilla panchayat president Election: nomination on chhat holiday

उत्तराखंड जिला एवं क्षेत्र पंचायत चुनाव 2019: लोहाघाट ब्लॉक में भाजपा ने लहराया परचम

Sat, 02 Nov 2019 04:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 02 Nov 2019 04:34 PM IST
सार

  • जिपं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, क्षेत्र प्रमुख और उप प्रमुख के लिए चल रही है नामांकन प्रक्रिया

विज्ञापन
Uttarakhand Jilla panchayat president Election: nomination on chhat holiday
नामांकन दाखिल करते प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में इन दिनों जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, क्षेत्र प्रमुख और उप प्रमुख के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। छठ पूजा के चलते आज सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन हरिद्वार को छोड़कर समस्त जनपदों में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, क्षेत्र प्रमुख एवं उप प्रमुख के पदों के लिए नामांकन भरे गए।

विज्ञापन


लोहाघाट ब्लॉक में भाजपा ने परचम लहराया। नामांकन के बाद यहां नेहा ढेक ब्लॉक प्रमुख, कमला देवी जेष्ठ प्रमुख और रेनू देवी का कनिष्ठ प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। बस औपचारिक घोषणा बाकी है। 
विज्ञापन


चंपावत में भाजपा के हटाए गए ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी मुकेश महराना ने निर्दलीय के रूप में नामांकन भरा। उनके स्थान पर भाजपा ने सुंदर बोहरा को उम्मीदवार बनाया गया है। चंपावत जिला पंचायत उपाध्यक्ष के लिए भाजपा के ललित कुंवर ने नामांकन भरा। यहां ज्योति राय का अध्यक्ष और ललित मोहन कुंवर का निर्विरोध उपाध्यक्ष बनना तय है। नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर केवल एकमात्र नामांकन हुआ है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी बेला तोलिया का निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रपुर में भाजपा ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर बंगाली कार्ड खेला । गदरपुर की खेमपुर सीट से जीते त्रिनाथ सरकार ने उपाध्यक्ष पद पर नामांकन भरा। भीमताल ब्लॉक में भाजपा से ब्लॉक प्रमुख उम्मीदवार डॉ. हरीश बिष्ट ने नामांकन भरा। बिष्ट का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना लगभग तय है। ब्लॉक प्रमुख में भाजपा ने ही नामांकन कराया है। रुद्रपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी रेनू गंगवार का निर्विरोध बनना तय हो गया है। यहां केवल औपचारिक घोषणा होना बांकी है।
 

हल्द्वानी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बेला तोलिया और जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर हल्द्वानी के पूर्व प्रमुख आनंद सिंह दर्मवाल निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। हालांकि अभी निर्वाचन अधिकारी ने दोनों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा नहीं की है। निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि चार नवंबर को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दोनों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की जाएगी।

कांग्रेस से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कैलाश ने किया नामांकन

पौड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। भाजपा ने अध्यक्ष पद पर बमराड़ी सीट से सदस्य शांति देवी को प्रत्याशी बनाया है। उपाध्यक्ष पद पर पार्टी ने धौलकंड़ी सीट से जीत हासिल कर निर्दलीय सदन में पहुंची रचना देवी को मैदान में उतारा है।

 

कांग्रेस से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कैलाश चंद्र नामांकन के लिए पहुंचे। उन्होंने जिपं सीट ग्वाड़ से जीत हासिल की है। उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने डोभ श्रीकोट सीट से सदस्य मेहरबान सिंह नेगी को प्रत्याशी बनाया है।
 

आज सार्वजनिक अवकाश


आज सार्वजनिक अवकाश घोषित होने की वजह से जनपद एवं विकासखंड मुख्यालयों में कोषागार और बैंक बंद रहे। आयोग के सचिव रोशन लाल के मुताबिक बैंक और कोषागार बंद रहने की वजह से नामांकन प्रक्रिया के लिए जनपद एवं विकासखंड मुख्यालयों में शासकीय रसीद-385 की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

ताकि किसी भी प्रत्याशी को नामांकन पत्र प्रस्तुत करने में कोई कठिनाई न हो। आयोग के सचिव के मुताबिक जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए निर्देश के साथ ही समस्त प्रभारी अधिकारियों को भी इसकी प्रतिलिपि भेजी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed