फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Jilla panchayat election 2019 independent leader final district government

उत्तराखंड जिला पंचायत चुनाव 2019: निर्दलियों की गलियों से गुजरेगा जिले की सरकार का रास्ता 

Sun, 03 Nov 2019 10:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 03 Nov 2019 10:31 AM IST
सार

  • 30 सदस्यों में निर्दलियों की संख्या चार, भाजपा आधे पर काबिज 
  • कांग्रेस ने 11 सदस्य होने का किया था दावा

विज्ञापन
Uttarakhand Jilla panchayat election 2019 independent leader final district government
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

जिला पंचायत की सीटों पर भाजपा भले ही आधी संख्या पर काबिज है, लेकिन कांग्रेस, अध्यक्ष की कुर्सी की राह आसान नहीं होने देगी। पार्टी ने 11 सदस्यों पर अपना दावा किया है। ऐसे में कांग्रेस का पूरा जोर चार निर्दलियों को अपनी तरफ करने पर होगा।

विज्ञापन


वह मुकाबले को टाई भी करा सकती है। भाजपा को भले ही कम मेहनत करनी पड़े, लेकिन वह भी इन्हीं के बूते अध्यक्ष पद पर काबिज हो सकती है। ऐसे में निर्दलियों की भूमिका अहम मानी जा रही है। बता दें कि भाजपा ने सदस्य चुनाव परिणामों के तत्काल बाद ही विधायक मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी मधु चौहान को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


भाजपा ने पंचायत चुनाव को बेहद गंभीरता से लिया था। कांग्रेस ने जहां एक भी सीट पर समर्थित प्रत्याशी नहीं उतारा था वहीं भाजपा ने 28 सीटों पर समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा की थी। जबकि, दो सीटों को मुक्त सीट के तौर पर छोड़कर वहां से अपने पारिवारिक सदस्यों को सपोर्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, इसे कांग्रेस की रणनीति कहो या फिर कुछ और उसने अध्यक्ष पद की प्रत्याशी की घोषणा भी सदस्य चुनाव परिणाम के 10 दिन बाद की। इस इंतजार का कांग्रेस को फायदा मिलेगा या नुकसान होगा यह तो सात नवंबर को पता चल पाएगा। 

346 मतों से जीती थीं अंजिता पंवार 

लाखा मंडल सीट से अनुसूचित जनजाति की महिला अंजिता पंवार का पूरा परिवार पहले से ही कांग्रेसी विचार धारा वाला रहा है। अंजिता ने अपनी प्रतिद्वंद्वी सोनिका गौड़ को 346 मतों से हराया था। कांग्रेस ने उन्हें चकराता क्षेत्र में प्रभावशाली होने के चलते ही चुनावी मैदान में उतारा है। 

भाजपा की मधु और कांग्रेस की अंजिता में टक्कर

जिले की ‘सरकार’ चुनने के लिए शनिवार को चुनावी बिसात बिछकर तैयार हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की मधु चौहान और कांग्रेस की अंजिता पंवार में सीधी टक्कर है। सात नवंबर को जिले की ‘सरकार’ चुनने के लिए कुल 30 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दोनों दलों के दिग्गज नेताओं की ओर से जीत के लिए जोड़-तोड़ शुरू कर दी है।

इससे पहले शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन पर्चे खरीदे गए थे। इनमें से दो पर्चे मधु चौहान और एक पर्चा कांग्रेस की अंजिता पंवार ने लिया था। शनिवार को दोनों प्रत्याशियों ने नामांकनपत्र दाखिल किए। उसके बाद इनकी जांच शुरू हुई।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रामजीशरण शर्मा ने बताया कि जांच में दोनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों में कोई गलती नहीं पाई गई। मधु चौहान कचटा जिला पंचायत सीट से सदस्य हैं जबकि अंजिता पंवार लाखामंडल सीट से चुनाव जीती हैं।

उपाध्यक्ष पद पर श्याम सिंह पुंडीर

जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के श्याम सिंह पुंडीर को निर्विरोध चुन लिया गया है। श्याम सिंह पुंडीर भाजपा के पुराने सदस्य हैं और पंचायत राजनीति में वह सालों से सक्रिय हैं। पुंडीर चंद्रोटी सीट से चुनाव जीते थे। उपाध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने पर्चे खरीदे थे, लेकिन शाम तीन बजे तक केवल श्याम सिंह पुंडीर ने ही अपना नामांकन दाखिल किया था। इस लिहाज से उन्हें निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed